फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi crime news in hindi historysheeter put vermilion student

वाराणसी: मांग में जबरन सिंदूर डालने की घटना से सकते में छात्रा, अश्लील हरकत से ही खोली गई आरोपी की हिस्ट्रीशीट

Fri, 19 Feb 2021 01:41 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Fri, 19 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Varanasi crime news in hindi historysheeter put vermilion student
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के गुरुबाग में बृहस्पतिवार को सरेराह जबरन  मांग में सिंदूर डाले जाने की घटना से इंटरमीडिएट की छात्रा और उसके परिजनों के साथ ही जद्दूमंडी के लोग भी सकते में दिखे। सभी का कहना था कि आखिरकार सरेराह भीड़भाड़ के बीच जहां पुलिस भी दिख रही हो, कोई ऐसा दुस्साहस कैसे कर सकता है। पीड़ित परिजनों के साथ ही मोहल्ले के लोगों ने भी कहा कि आरोपी सोनू प्रजापति को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने।

विज्ञापन


लक्सा थाने का हिस्ट्रीशीटर जद्दूमंडी निवासी सोनू प्रजापति मनबढ़ किस्म का शोहदा है। इसकी गवाही उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे देते हैं। सोनू के खिलाफ वर्ष 2018 में पहला मुकदमा लक्सा थाने में अश्लील आचरण के आरोप में दर्ज किया गया। उसकी करतूतों के कारण ही फिर उसके खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। इसके बाद भी वह नहीं सुधरा और जिस छात्रा की मांग में बृहस्पतिवार को जबरन सिंदूर डाला, उसी से छेड़खानी के आरोप में उसके खिलाफ लक्सा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन

जमानत पर छूटने के बाद भी सोनू अपनी करतूतों से बाज नहीं आया। उसके खिलाफ फिर पुलिस ने गुंडा एक्ट और मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। इसके बाद पिछले साल फिर उसके खिलाफ अश्लील आचरण के आरोप में लक्सा थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया। सोनू की आदतों में सुधार न होते देख लक्सा थाने की पुलिस ने उसकी गतिविधियों की निगरानी के लिए उसकी हिस्ट्रीशीट खोली।

लगातार कार्रवाई के बावजूद सोनू के चाल-चलन में सुधार न आने से पुलिस भी हैरत में दिखी। लक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ अश्लील आचरण, छेड़खानी और धमकाने के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सोनू के खिलाफ अदालत में प्रभावी तरीके से पैरवी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।

थाने में काम करता है पिता, इस वजह से खाकी का खौफ नहीं

जद्दूमंडी के लोगों ने बताया कि सोनू का पिता काशीनाथ प्रजापति उर्फ नेऊर लक्सा थाने के मेस के साथ ही रोजमर्रा के अन्य कार्यों को भी बतौर मजदूर करता है। इस वजह से सोनू का थाने में आना-जाना लगा रहता था। यही एकमात्र कारण है कि वह पुलिस से नहीं डरता और मनमानी करता रहता है। सोनू को क्षेत्र के लोगों ने कई बार समझाया भी है, लेकिन वह सबको यहीं धौंस देता है कि जेल जाऊंगा और जमानत पर फिर बाहर आऊंगा। कोई कुछ कर नहीं पाएगा, इस वजह से अब उससे लोग कतराते हैं और उसके बचपन के दोस्त भी उससे बात नहीं करते हैं।

हम सब उससे दूर भागते हैं, सड़क पर इज्जत उछाल दिया
पीड़िता छात्रा की मां ने लक्सा थाने में कहा कि मनबढ़ सोनू की करतूतों से हमारा परिवार आजिज आ गया है। हम सभी उससे दूर भागते हैं, इसके बावजूद वह हमारी बच्ची के पीछे हाथ धोकर पड़ा हुआ है। आज तो उसने हमारी इज्जत ही सड़क पर उछाल दी। मेरी बेटी, हम और परिवार के लोग भला किसे, क्या मुंह दिखाएंगे। हमारी बेटी तो अच्छी-भली स्कूल जा रही थी। वह तो उसे देख कर रास्ता ही बदल देती है। क्या वह इतना ताकतवर है कि उसके अंदर कानून का थोड़ा सा भी भय नहीं है। ऐसे ही चलेगा तो सामान्य परिवार के लोग अपनी बहन-बेटियों की रक्षा भला कैसे करेंगे।

जेल से छूटा तो नहीं आता है घर, सो जाता है कहीं भी

विज्ञापन

सोनू के पिता काशीनाथ ने बताया कि वह उनके चार बेटों में दूसरे नंबर का है। बड़ा बेटा अलग रहता है, दो बेटे उसके साथ रहते हैं और पत्नी गुजर गई है। बीते साल फरवरी महीने में जेल से जमानत पर छूट कर सोनू बाहर आया तबसे वह घर नहीं आता है। उसका जहां मन करता है वहीं खाना खाता और फिर कहीं भी सो जाता है। बेटे की करतूत के बारे में सुन कर दुख होता है लेकिन हम क्या कर सकते हैं। काशीनाथ ने डबडबाई आंखों से कहा कि ऊपर वाले ने नियति में जो निर्धारित कर रखा है, उसको भुगत रहे हैं। अभी न जाने आगे क्या-क्या भुगतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed