{"_id":"6052378b1538ea716a643678","slug":"varanasi-crime-news-demanded-extortion-from-businessman-threatened-to-kill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में व्यापारी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में व्यापारी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी
Wed, 17 Mar 2021 10:38 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
वाराणसी में धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन का काम करने वाले श्री ठाकुर प्रसाद पुस्तक भंडार के संचालक द्वारिका प्रसाद अग्रवाल को चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने तीन खोखा यानी तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके परिवार के साथ ही व्यवसाय को खत्म करने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
प्रकरण को लेकर व्यापारी की तहरीर के आधार पर चौक थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चौक थाना अंतर्गत कचौड़ी गली निवासी द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च की शाम उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और लिफाफा थमाकर चला गया। उनके बेटे ने लिफाफा खोला तो उसमें कंप्यूटर से टाइप की हुई धमकी भरी एक चिट्ठी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
चिट्ठी में तीन खोखा रंगदारी न देने पर उनके परिवार और व्यवसाय को खत्म करने की धमकी दी गई थी। इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। उधर, इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें एक गनर उपलब्ध कराया गया है। तफ्तीश जारी है, पूरी उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।