फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi crime news demanded extortion from businessman threatened to kill 

वाराणसी में व्यापारी से मांगी तीन करोड़ की रंगदारी, रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी

Wed, 17 Mar 2021 10:38 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 17 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Varanasi crime news demanded extortion from businessman threatened to kill 
सांकेतिक तस्वीर।

वाराणसी में धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन का काम करने वाले श्री ठाकुर प्रसाद पुस्तक भंडार के संचालक द्वारिका प्रसाद अग्रवाल को चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने तीन खोखा यानी तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर उन्हें और उनके परिवार के साथ ही व्यवसाय को खत्म करने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


 प्रकरण को लेकर व्यापारी की तहरीर के आधार पर चौक थाने में अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चौक थाना अंतर्गत कचौड़ी गली निवासी द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि 13 मार्च की शाम उनकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और लिफाफा थमाकर चला गया। उनके बेटे ने लिफाफा खोला तो उसमें कंप्यूटर से टाइप की हुई धमकी भरी एक चिट्ठी थी।

विज्ञापन

चिट्ठी में तीन खोखा रंगदारी न देने पर उनके परिवार और व्यवसाय को खत्म करने की धमकी दी गई थी। इस घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। उधर, इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें एक गनर उपलब्ध कराया गया है। तफ्तीश जारी है, पूरी उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed