फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Cricket coach Ramlal Yadav Dada died during treatment, was shot in DAV College ground

Varanasi: बदमाशों की गोली से घायल क्रिकेट कोच की मौत, इलाज के दौरान 13वें दिन हार गए जिंदगी की जंग

Sat, 13 May 2023 06:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 13 May 2023 06:37 PM IST
सार

क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। क्रिकेट कोच रामलाल यादव को बीते एक मई की सुबह डीएवी कॉलेज के मैदान में गोली मारी गई थी। पहले उन्हें मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था।

विज्ञापन
Varanasi: Cricket coach Ramlal Yadav Dada died during treatment, was shot in DAV College ground
क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बदमाशों की गोली से घायल हुए क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा (62) की उपचार के दौरान शनिवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दिल्ली से शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


कबीरचौरा निवासी रामलाल यादव उर्फ दादा एक मई की सुबह खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग देने के लिए डीएवी कॉलेज के खेल मैदान गए थे। उसी दौरान दो बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मारी थी जो उनके पेट को आर-पार कर गई थी।
विज्ञापन


आनन-फानन रामलाल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दिल्ली स्थित निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धारा बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें-  Varanasi: मां के साथ हुई ज्यादती का बदला लेने के लिए मरवाई थी क्रिकेट कोच को गोली, पांच आरोपी भेजे गये जेल

 

गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजनों ने बताया कि रामलाल दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो गई है। उनका बेटा रोहित दिल्ली में उनके साथ ही था। रामलाल की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed