Varanasi: बदमाशों की गोली से घायल क्रिकेट कोच की मौत, इलाज के दौरान 13वें दिन हार गए जिंदगी की जंग
क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। क्रिकेट कोच रामलाल यादव को बीते एक मई की सुबह डीएवी कॉलेज के मैदान में गोली मारी गई थी। पहले उन्हें मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बदमाशों की गोली से घायल हुए क्रिकेट कोच रामलाल यादव उर्फ दादा (62) की उपचार के दौरान शनिवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दिल्ली से शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
कबीरचौरा निवासी रामलाल यादव उर्फ दादा एक मई की सुबह खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग देने के लिए डीएवी कॉलेज के खेल मैदान गए थे। उसी दौरान दो बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मारी थी जो उनके पेट को आर-पार कर गई थी।
आनन-फानन रामलाल को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें दिल्ली स्थित निजी अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धारा बढ़ाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- Varanasi: मां के साथ हुई ज्यादती का बदला लेने के लिए मरवाई थी क्रिकेट कोच को गोली, पांच आरोपी भेजे गये जेल
गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, परिजनों ने बताया कि रामलाल दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो गई है। उनका बेटा रोहित दिल्ली में उनके साथ ही था। रामलाल की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।