फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi corona vaccination: First phase vaccination will end in three days 3000 people will get corona vaccine on 22 January

वाराणसी: तीन दिन में खत्म हो जाएगा पहले चरण का टीकाकरण, 22 जनवरी को 3000 लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

Tue, 19 Jan 2021 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Jan 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
varanasi corona vaccination: First phase vaccination will end in three days 3000 people will get corona vaccine on 22 January
कोरोना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण का पहला चरण 22, 28 और 29 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। शासन स्तर से तिथि पर अंतिम मुहर लगने के बाद इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें 22 जनवरी को 15 केंद्रों पर होने वाले टीकाकरण में पहले दिन के छूटे स्वास्थ्यकर्मियों समेत कुल 2800 से 3000 लोगों को टीका लगाया जाना है। बाकी दो दिनों में कितने केंद्रों पर आयोजन होगा और कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा, इस पर अभी फैसला नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


तीन चरणों में लगने वाले टीके के पहले चरण के लिए सरकारी-निजी अस्पतालों के 18 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड कराई जा चुकी है। पहले दिन बीएचयू अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल, हेरिटेज मेडिकल कॉलेज, सीएचसी मिसिरपुर, हाथी पर चले अभियान में पहले से चयनित 600 लोगों में केवल 393 लोगों ने ही टीका लगवाया था। अभी भी पहले दिन के 207 लोग बचे हैं। अब शासन की ओर से तिथि तय होने के बाद पहले दिन एक बार फिर से सूची से लोगों का नाम मिलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को जिन लोगों को टीका लगवाया जाएगा, उसकी सूचना उन्हें दी जा रही है। साथ ही केंद्रों के नोडल अधिकारियों को भी समय से पहले सभी तैयारी करने को कहा गया है। 28 और 29 जनवरी के टीकाकरण के बारे में जैसे कोई निर्देश आएगा, उसना पालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 फरवरी को लगेगी दूसरी डोज
पहले दिन 16 जनवरी को जिन भी स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगी है, अब उन्हें दूसरी डोज नियमानुसार 28 दिन बाद लगनी है। टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को जो टीकाकरण रिकार्ड कार्ड दिया गया है, उसमें उसकी तारीख भी दी गई है। इसमें पहले दिन वालों को 13 फरवरी को टीका लगवाया जाने की तिथि निर्धारित की गई है।

अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग, कंट्रोल रूम से भी निगरानी
जिले में जिन स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज दी जा चुकी है, उनकी सेहत की मॉनिटरिंग स्थानीय स्तर पर अधिकारी तो कर रहे हैं, हर दिन कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जा रही है। इसमें उनसे टीका लगने के बाद किसी तरह के प्रतिकूल प्रभाव न होने की जानकारी ली जा रही है। जिला महिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. लिली श्रीवास्तव ने बताया कि हर दिन सुबह चिकित्सकों, कर्मचारियों से बातचीत कर सेहत का हाल जाना जा रहा है। वह खुद भी टीका लगवाई हैं, ऐसे में बताया कि स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर के कंट्रोल रूम से भी फोन आ रहे हैं।

22 जनवरी को पीएम कर सकते हैं संवाद
कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में 22 जनवरी को टीका लगवाने वाले कुछ लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद कर सकते हैं। हालांकि अभी किस जगह पर कितने लोगों से पीएम की बातचीत होगी, इसका कोई आधिकारिक कार्यक्रम तो नहीं तय है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed