{"_id":"5f2798928ebc3e9f6f33cf3a","slug":"varanasi-corona-updates-coronavirus-effect-banking-transaction-timing-change-for-people-guideline-started-from-4-august-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: आम लोगों के लिए बैंक में काम-काज का समय बदला, चार अगस्त से ये रहेंगे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: आम लोगों के लिए बैंक में काम-काज का समय बदला, चार अगस्त से ये रहेंगे नियम
Mon, 03 Aug 2020 10:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
वाराणसी में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी बैंक शाखाओं में आम लोग दो बजे तक ही बैंक से संबंधित काम कर सकेंगे, जबकि बैंक चार बजे तक खुलेंगे। नई व्यवस्था चार अगस्त से अगले आदेश के लिए लागू रहेगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जद में अलग-अलग बैंक के कुल 30 लोग इस समय हैं। इसको देखते हुए ही बैंको में पहले की तुलना में अब ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। जिला अग्रणी प्रबंधक मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आम लोगों के लिए बैंको में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लेन देन किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी शाखाएं शाम 4 बजे बंद हो जाएंगी। इस दौरान एटीएम और बैंक मित्र पहले के तरह ही कार्य करेंगे। बैंकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कामकाज के दौरान मास्क लगाने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और शाखाओं को नियमित रूप से साफ और सैनिटाइज रखने जैसे नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
मिथिलेश कुमार ने ग्राहकों से अपील की है कि यथासंभव डिजिटल प्लेटफॉर्म को अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी बैंको के अपने अपने डिजिटल ऐप उपलब्ध है, ऐसे में उसकी जानकारी लेकर सभी तरह के ट्रांसफर, बिल भुगतान घर बैठे ही कर सकते है, ताकि संक्रमण का जोखिम कम हो और बेवजह बैंको में भीड़ न लगे।