Corona in Varanasi: पिछले 24 घंटे में 165 नए कोरोना मरीज मिले, 16 पुलिसकर्मी भी शामिल और एक महिला की मौत
- वाराणसी में पिछले 24 घंटे में मिले 165 कोरोना मरीज, 16 पुलिसकर्मी भी शामिल।
- कोरोना से एक महिला की मौत हुई, अब तक 45 लोगों की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 165 कोरोना वायरस के मरीज मिल हैं, वहीं एक महिला की मौत हुई। कोरोना संक्रमितों में 16 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
वाराणसी में पिछले तीन दिन में ही 413 मरीज मिले, वहीं छह लोगों की मौत भी हो गई। मंगलवार को भी महमूरगंज निवासी महिला की कोरोना से मौत के बाद अब मरने वालों की संख्या 45 हो गई है।
इसके अलावा 165 केस मिलने के बाद एक्टिव केस का आंकड़ा 1350 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को 2131 सैंपल की रिपोर्ट बीएचयू से मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि महमूरगंज निवासी 87 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई, वह बीएचयू सुपर स्पेशियलिटी काम्प्लेक्स में भर्ती थीं।
संक्रमितों में रामनगर थाने के 8 पुलिसकर्मी, कोतवाली के चार, सारनाथ में तीन, आईजी रेंज ऑफिस में एक, पुलिस लाइन में एक और कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज में बने अस्थाई जेल में चार बंदी भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उधर, सामने घाट में एक ही परिवार के चार, शिवपुर में तीन, जद्दू मंडी में चार, टकटकपुर में एक ही परिवार में 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें 3 साल का बच्चा भी शामिल है।
जबकि नगवा में 8 साल की बच्ची भी संक्रमित हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में गैलेक्सी हॉस्पिटल में एक महिला, तीन पुरुष, आशीर्वाद हॉस्पिटल में एक महिला, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में एक व्यक्ति भी संक्रमित हुआ है।
इसके अलावा सारनाथ में 1 साल का बच्चा, शिवपुर में 10 साल की बच्ची, लंका गंगोत्री विहार में 12 साल की बच्ची के साथ ही जगदीशपुर में 2 साल और ठठरा में 5 साल के बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, बनारस बार के एक पदाधिकारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।