Varanasi Corona Update: पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत, 6000 होने के करीब संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वाराणसी में कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे में जिले में 137 कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ चुके हैं।
वाराणसी में 15 और 16 अगस्त को 393 नए मरीज मिले थे, और सात लोगों की मौत हुई थी। अब पिछले 24 घंटे में 3 मरीजों की मौत हुई और 137 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक तीन दिन में दस लोगों की मौत हो चुकी है।
आईएमएसबीएचयू के लैब से स्वास्थ्य विभाग को 1393 सैंपल की रिपोर्ट सोमवार को मिली थी। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि कज्जाकपुरा निवासी 73 वर्षीय पुरुष की एपेक्स हॉस्पिटल में मौत हुई। इसके अलावा बीएचयू में भर्ती चोलापुर निवासी 62 वर्षीय पुरुष और बेनियाबाग निवासी 55 वर्षीय पुरुष की भी मौत हो गई थी।
नए मरीजों में डीआईजी कॉलोनी मकबूल अलम रोड, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा कैंपस, नीचीबाग, लालपुर, साईं अपार्टमेंट लक्ष्मी नगर सिगरा, गवर्नमेंट हॉस्पिटल चौकाघाट, महमूरगंज, ढेलवरिया, कृष्णा पुरी, तरना बाजार, बड़ी गैबी,सुंदरपुर ज्ञानवापी, सीकर और डीएलडब्लू के साथ ही रानीपुर मंडुआडीह, उपहार हॉस्पिटल महमूरगंज और गौतम नगर में भी संक्रमित मरीज मिले।
वाकाणसी में अब कुल मरीजों की संख्या 5787 हो गई है। सोमवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 136 लोग और अस्पताल में भर्ती 49 लोग डिस्चार्ज किए गए। कुल 5787 मरीजों में 4396 डिस्चार्ज, 106 की मौत के बाद अब 1285 एक्टिव केस हैं।