Varanasi Corona Updats: पिछले 24 घंटे में 196 मरीज और दो की मौत, 4000 से ज्यादा संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 196 कोरोना मरीज मिले। अब तक जिले में 4261 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 106 लोग स्वस्थ हुए और अस्पतालों में भर्ती कुल 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इस तरह कुल संक्रमित 4261 में 2343 के डिस्चार्ज 79 की मौत के बाद 1839 मरीज एक्टिव केस हैं।
भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की कोरोना रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई। इसके अलावा एसीएम तृतीय सिद्धार्थ यादव भी संक्रमित हुए। सौरभ श्रीवास्तव ने अपनी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी देते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहने की अपील की।
शनिवार को दो मरीजों की मौत हो गई और 196 नए मरीज मिले। इसमें सात बच्चों, ईएसआई में दो, ज्ञानवापी इलाके में छह, हुकुलगंज में पांच मरीज मिले।
स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से शनिवार को 2250 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा लिए गए सैम्पल के साथ ही अलग-अलग कालोनियों से भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू में भर्ती रानीपुर महमूरगंज निवासी 35 वर्षीय महिला और एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती सिगरा नेहरू नगर निवासी 51 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है।
सैंपल का बढ़ा बैकलॉग, 9334 रिपोर्ट का इंतजार
कोरोना सैंपल का बैकलॉग दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। अब भी स्वास्थ्य विभाग को 9334 सैंपल की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। इसमें संक्रमित मरीजों के संपर्क वाले लोग भी हैं। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को 2444 सैंपल अलग-अलग जगहों से लेकर उसे जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। बताया कि अब तक 65227 में से 55893 सैंपल की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 9334 की रिपोर्ट बाकी है।