फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona News Updates Today: Corona in varanasi 39 new cases found in varanasi covid 19

Varanasi Corona Updates Today: आज सुबह मिले इतने मरीज, 3000 के करीब संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 01:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona News Updates Today: Corona in varanasi 39 new cases found in varanasi covid 19
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

वाराणसी में कोरोना वायरस के मामलों में संख्या तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को कोरोना के 182 मरीज मिलने के रविवार की सुबह 39 नए कोरोना केस सामने आए हैं। फिलहाल अभी तक किसी मरीज की कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से 219 रिपोर्ट में 39 मरीज मिलने के बाद जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2,988 हो गई है। अब तक 1135 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 59 मरीजों की मौत के बाद 1794 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन



वाराणसी शनिवार को टूटा रिकॉर्ड
वाराणसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। कोरोना से मौत और पॉजिटिल का आंकड़ा अब बड़ी संख्या की ओप बढ़ने लगा है। रविवार की सुबह 11 बजे तक ही 39 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, वहीं शाम की रिपोर्ट आना बाकी है। शनिवार को वाराणसी में 182 नए मरीज मिले, तो वहीं एक की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में शनिवार को 24 घंटे का रिकॉर्ड टूट गया। एक दिन में 182 कोरोना मरीज मिलने की संख्या जिले की सबसे ज्यादा थी। शनिवार को मिले मरीजों में आईजी ऑफिस में छह, एसएसपी कैंप ऑफिस में एक, बीएचयू चीफ प्रॉक्टर ऑफिस में दो, मदर टेरेसा आश्रम में रहने वाली 15 महिलाओं के साथ ही पिंडरा तहसील में दो और अर्बन पीएचसी से जुड़े 10 लोग संक्रमित मिले। स्वास्थ विभाग को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से शनिवार को 2759 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed