फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona news updates live today: corona in varanasi four people died due to coronavirus covid-19 up

Varanasi Corona Updates: कोरोना से तीन की मौत, दस साल से कम उम्र के चार बच्चों समेत 160 मिले पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 11 Aug 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona news updates live today: corona in varanasi four people died due to coronavirus covid-19 up
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

वाराणसी कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। सोमवार को चार मरीजों की मौत के बाद मंगलवार को भी तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया और अब कुल मरने वालों की संख्या 88 पहुंच गई है। इसके अलावा नए मरीजों में 10 साल से कम उम्र के 4 बच्चे, सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, जीआरपी कैंट सहित अन्य जगहों से मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से 3354 सैंपल की जो रिपोर्ट मिली है, उसमें 160 मरीज संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीएचयू में भर्ती विनायका निवासी 54 वर्षीय पुरुष और इंदिरा नगर चितईपुर निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। दीनदयाल अस्पताल में भर्ती बड़ी गैबी निवासी 65 वर्षीय पुरुष की भी कोरोना से मौत हुई है।
विज्ञापन

 

इसके अलावा नए मरीजों में डीएलडब्लू कॉलोनी में एक, आदर्श हॉस्पिटल में एक महिला, राधेश्याम कुंज में एक महिला, सृजन हॉस्पिटल में एक पुरुष के साथ ही गुरुधाम कॉलोनी, गोदौलिया,जवाहर नगर एक्सटेंशन, पहाड़िया,साउथ ककरमत्ता, बंसीपुर,रामलीला मैदान, सरायनंदन और बड़ी गैबी में भी मरीज मिले हैं।

इसके अलावा नगवा, अशोकपुरम कॉलोनी, काजी सराय, मैदागिन, बिर्दोपुर में दो, डुमराव बाग, भदैनी, ओम नगर पहाड़िया, भिखारीपुर में भी कोरोना मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ ने बताया कि सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू के साथ ही सीर गोवर्धन, सामने घाट, विवेकानंदपुरम, आकाश बिल्डर लहरतारा, गोपीपुर, करौदी, भेलूपुर पानी की टंकी, औरंगाबाद, सीर गोवर्धन, रविदास पार्क नगवा, जीआरपी कैंट, लल्लापुरा स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित हबीबपुरा में पांच, शास्त्री नगर में तीन लोगों के अलावा डीएलडब्लू में 2, डीएलडब्ल्यू रेलवे कॉलोनी में एक मरीज मिला है।

 

इसके अलावा इंग्लिशिया लाइन कैंट, सिद्धेश्वरी गली, दुग्ध विनायक, दशाश्वमेध, गोपापुर, लहरतारा सहित अन्य जगहों से भी मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4876 हो गई हैं।

अलग-अलग जगहों पर होम आइसोलेशन में रहने वाले 156 मरीज मंगलवार को स्वस्थ हो गए हैं। जबकि अलग-अलग अस्पतालों से 105 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed