फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona news updates live today: corona in varanasi corona positive found coronavirus covid-19 up

Varanasi Corona Updates: दो महिलाओं समेत चार संक्रमितों की मौत, 161 नए मरीज मिले

Mon, 10 Aug 2020 10:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 Aug 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona news updates live today: corona in varanasi corona positive found coronavirus covid-19 up
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 4 मरीजों की मौत हो गई जबकि अलग-अलग जगहों से कुल 161 मरीज मिले हैं। नए मरीजों में तीन बच्चों,पुलिस कर्मी,सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू, सीर गोवर्धन,पिंडरा तहसील के साथ ही कई जगहों से मरीज मिले हैं। सोमवार को स्वास्थ विभाग को कुल 2053 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें अलग-अलग जगहों से मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती नदेसर निवासी 60 वर्षीय महिला और मंडुआडीह निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।  बीएचयू में भर्ती नरिया निवासी 47 वर्षीय पुरुष, सराय नंदन खोजवा निवासी 65 वर्षीय महिला की  मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मरने वालों की संख्या 85 हो गई है। 
विज्ञापन



स्वास्तिक गार्डन में एक, तुलसी घाट में एक, चिरईगांव में दो, भगवानपुर में 4, डीएलडब्ल्यू, ककरमत्ता में दो मरीजों के अलावा  बादशाह बाग में 8 मरीज मिले हैं, जबकि भरथरा कला में भी दो, सरस्वती नगर सिगरा, काल भैरव, कामायनी कॉलोनी, मुकीम गंज, खालिसपुर, काशी एनक्लेव, जंगम बाड़ी में 1-1 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में एक, सराय नंदन खोजवा में एक, भोजूबीर में तीन,अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एक, लक्ष्मी कुंड लक्सा में एक, शिव प्रसाद गुप्त कॉलोनी नगवा में दो, सराय गोवर्धन, विश्वमोहिनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल, मानसरोवर,नरिया,नवलपुर बसही, टैगोर टाउन कॉलोनी, अप्पू घर कॉलोनी, लहरतारा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं। 

सीएमओ ने बताया कि गुलाब बाग, सिगरा,दारानगर, विंध्य नगर कॉलोनी, धनेश्वरी बड़ागांव, तहसील पिंडरा में पांच,पिंडरा थाना क्षेत्र में 16, दादूपुर में चार और ईश्वरगंगी में एक मरीज मिला है। इसके अलावा 131 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं जबकि 44 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल मरीज 4716 में से 2930 के डिस्चार्ज, 85 की मौत के बाद 1701 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed