फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi corona news updates: Additional cmo died due to coronavirus in bhu corona in varanasi

Varanasi Corona Update: कोरोना से एडिशनल सीएमओ की बीएचयू में मौत, 60 नए मरीज मिले

Wed, 12 Aug 2020 01:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Aug 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
varanasi corona news updates: Additional cmo died due to coronavirus in bhu corona in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 60 नए कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं एडिशनल सीएमओ की कोरोना वायरस से मौत हो गई।

विज्ञापन

60 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वाराणसी में मरीजों की संख्या 4936 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 89 हो गई है। जबकि अब तक 3191 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन



वाराणसी में मंगलवार को भी तीन मरीजों की मौत हो गई थी। आज बुधवार को एडिशनल सीएमओ की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा वाराणसी में लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ में दो दिन पहले ही इनमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। इस बारे में पूछे जाने पर सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि एडिशनल सीएमओ डॉक्टर जंग बहादुर की बीएचयू सुपरस्पेशल्टी कांप्लेक्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था।

वह कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर से भी ग्रसित थे। इसके साथ ही वाराणसी में मरने वालों की संख्या अब 89 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed