{"_id":"609e19e28ebc3ecc2b6c0016","slug":"varanasi-corona-cases-updates-relief-from-coronavirus-new-cases-and-active-case-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में कोरोना से मिलती राहत: अब कम मिल रहे मरीज, आज मिले 334 संक्रमित, जानें एक्टिव मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में कोरोना से मिलती राहत: अब कम मिल रहे मरीज, आज मिले 334 संक्रमित, जानें एक्टिव मामले
Fri, 14 May 2021 12:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 May 2021 12:04 PM IST
सार
कोविड अस्पतालो में सरकारी अस्पताल में 1033 बेड में 350 और निजी अस्पतालों में 1421 बेड में 609 बेड खाली हो गए हैं। बीएचयू स्थित डीआरडीओ अस्पताल में भी 250 बेड में अभी 79 बेड खाली है।
विज्ञापन
coronavirus in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आती जा रही है। पिछले दिनों 1000 से 1200 केस रोजाना मिलने के बाद अब हर दिन 800 से कम मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह 4269 सैंपल में कोरोना के 334 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या भी 76937 हो गई है, जिसमें 68456 डिस्चार्ज, 672 की मौत के बाद अस्पतालों, होम आइसोलेशन में अब भी 7809 मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर कोविड अस्पतालों में कुल 2454 बेड में अब खाली बेड की संख्या भी बढ़कर 959 हो गई है। कोविड अस्पतालो में सरकारी अस्पताल में 1033 बेड में 350 और निजी अस्पतालों में 1421 बेड में 609 बेड खाली हो गए हैं। बीएचयू स्थित डीआरडीओ अस्पताल में भी 250 बेड में अभी 79 बेड खाली है।
विज्ञापन