फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi corona cases update: numbers decreasing of corona patients and new coronavirus cases found

वाराणसी: कोविड अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले 310 बेड खाली, आज मिले 161 कोरोना संक्रमित

Wed, 19 May 2021 12:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 19 May 2021 12:29 PM IST
सार

वाराणसी में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं, एक्टिव मरीज भी कम हो रहे हैं, जिससे कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या बढ़ती जा रही है। अब एक्टिव मरीज 5339 चे हैं।

विज्ञापन
Varanasi corona cases update: numbers decreasing of corona patients and new coronavirus cases found
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोविड अस्पतालों में अब खाली होने वाले बेड की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। राहत की बात यह है कि जहां पहले ऑक्सीजन संकट के साथ-साथ वेंटिलेटर वाले बेड का संकट बना हुआ था, वहीं अब अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले 310 बेड भी खाली हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जिले में कुल 1365 बेड खाली हैं, जिसमें ऑक्सीजन वाले 1055 और वेंटिलेटर के 310 बेड शामिल हैं। अस्पतालों की बात करें तो 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में 491 और 52 निजी अस्पतालों के 1421 में से 874 बेड अभी भी खाली पड़े हैं। इधर कोरोना का संक्रमण भी अब कम होता जा रहा है।
विज्ञापन


मई के पहले सप्ताह में जहा संक्रमण दर 15 से 18 प्रतिशत था वो भी कम होकर 4 तक आ गई है। इस बीच बुधवार को सुबह 6044 सैंपल की रिपोर्ट में 161 नए मरीज मिले। अब कुल संक्रमित 79772 में 73528 डिस्चार्ज, 705 की मौत के बाद 5339 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed