{"_id":"60adeccfce245417c551a3de","slug":"varanasi-corona-cases-decreasing-also-beds-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: वाराणसी में 2000 से कम हुए एक्टिव मरीज, कोविड अस्पतालों में 1867 बेड खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: वाराणसी में 2000 से कम हुए एक्टिव मरीज, कोविड अस्पतालों में 1867 बेड खाली
Thu, 27 May 2021 12:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 27 May 2021 12:10 PM IST
सार
वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या से घट रही है। साथ ही राहत की बात है कि खाली बेड की संख्या भी बढ़ रही है। आज 125 नए मरीज मिले हैं, तो वहीं 1867 बेड खाली हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण जिस तरह कम होता जा रहा है, उससे राहत मिल रही है। गुरुवार को सुबह 125 नए मरीज मिले। मरीजों की संख्या कम होने की वजह से ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी अब दो हजार से नीचे आ गई है।
विज्ञापन
दो दिन से हर दिन मिलने वाले मरीज भी 200 से कम मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7106 सैंपल की रिपोर्ट बुधवार को मिली। इसमें 125 मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कुल 81456 मरीजों में 78845 डिस्चार्ज, 738 की मौत के बाद अब 1873 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
उधर कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या भी बढ़कर 1867 हो गई है। इसमें सरकारी अस्पताल के 1033 बेड में 704 और निजी अस्पताल में 1401 बेड में 1163 बेड खाली हैं।
विज्ञापन