फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Commissionerate Police took major action by campaign

वाराणसी Police का बड़ा एक्शन: 129 शराबी और 41 मनचले गिरफ्तार, ट्रैफिक नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज

Mon, 12 Aug 2024 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

वाराणसी में कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।इस दौरान पुलिस ने 129 शराबी और 41 मनचलों को दबोचा। इसके साथ ही यातायात नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज की गईं।

विज्ञापन
Varanasi Commissionerate Police took major action by campaign
गोदौलिया में कांवड़ मार्ग पर पुलिस के साथ गश्त करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को पैदल गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 129 शराबी, 41 मनचले गिरफ्तार किए गए। वहीं, यातायात नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज की गई और 309 स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में गश्त के दौरान खामियों को दुरुस्त करने पर जोर दिया। चौथे सोमवार पर उन्होंने दर्शनार्थियों की सुरक्षा और सुविधा की तैयारियों का निरीक्षण किया। व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने गंगा नदी के बढ़े जल स्तर के तहत विशेष सतर्कता बरतने और दर्शनार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त वैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा ममता रानी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने रविवार की शाम मिर्जामुराद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, बैरक, मेस और महिला हेल्प डेस्क का जाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed