{"_id":"66b9961707a36ea7530267e6","slug":"varanasi-commissionerate-police-took-major-action-by-campaign-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी Police का बड़ा एक्शन: 129 शराबी और 41 मनचले गिरफ्तार, ट्रैफिक नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी Police का बड़ा एक्शन: 129 शराबी और 41 मनचले गिरफ्तार, ट्रैफिक नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज
Mon, 12 Aug 2024 10:27 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:27 AM IST
सार
वाराणसी में कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।इस दौरान पुलिस ने 129 शराबी और 41 मनचलों को दबोचा। इसके साथ ही यातायात नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज की गईं।
विज्ञापन
गोदौलिया में कांवड़ मार्ग पर पुलिस के साथ गश्त करते सीपी मोहित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को पैदल गश्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 129 शराबी, 41 मनचले गिरफ्तार किए गए। वहीं, यातायात नियम तोड़ने में 824 गाड़ियां सीज की गई और 309 स्थानों से अतिक्रमण हटाए गए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में गश्त के दौरान खामियों को दुरुस्त करने पर जोर दिया। चौथे सोमवार पर उन्होंने दर्शनार्थियों की सुरक्षा और सुविधा की तैयारियों का निरीक्षण किया। व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने गंगा नदी के बढ़े जल स्तर के तहत विशेष सतर्कता बरतने और दर्शनार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त वैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। गश्त के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त सुरक्षा सूर्यकांत त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त सुरक्षा ममता रानी आदि रहीं।
विज्ञापन
उधर, डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने रविवार की शाम मिर्जामुराद थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, बैरक, मेस और महिला हेल्प डेस्क का जाल जाना।