{"_id":"6664481b94aa31f3910addfd","slug":"varanasi-commissioner-reached-harishchandra-ghat-inspected-the-redevelopment-works-and-gave-instructions-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: हरिश्चंद्र घाट पर पहुंचे कमिश्नर, पुनर्विकास के कार्यों का किया निरीक्षण; दिया ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: हरिश्चंद्र घाट पर पहुंचे कमिश्नर, पुनर्विकास के कार्यों का किया निरीक्षण; दिया ये निर्देश
Sat, 08 Jun 2024 05:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:32 PM IST
सार
Varanasi News: कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिया कि यहां मौजूद सभी पेड़ों को संरक्षित किया जाना चाहिए और उनकी सुरक्षा के लिए चबूतरे का निर्माण किया जाना चाहिए। पूरे परिसर को हरियाली स्वरूप देने हेतु जहां भी संभव हो वहाँ अतिरिक्त पौधरोपण करने हेतु भी मंडलायुक्त ने निर्देशित किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने हरिश्चंद्र घाट पर हो रहे पुनर्विकास के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित मॉडल में कुछ परिवर्तनों को प्राथमिकता दी। कहा कि इससे काशी की जनता को सहूलियत होगी। उन्होंने गतिमान कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने को भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट का निर्माण जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन (जिंदल ग्रुप) द्वारा कराया जा रहा है, जिसकी कार्यदायी संस्था ब्रिजटेक इन्फ्राविजन है। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्य की प्रगति में तेजी लाने के लिए दिन के समय ट्रांजिट मिक्सर वाहन और अन्य निर्माण वाहन पास की अनुमति शीघ्र जारी की जाएगी।
विज्ञापन
मंडलायुक्त के अनुसार, आने वाले आगंतुकों के लिए परिसर के निर्माण के बाद 22 फीट का पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। सभी ट्रांसफार्मर को भवन के प्रथम तल स्तर पर सड़क किनारे शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि सीवर पंपिंग स्टेशन डीजी, डीजी पैनल और पैनल रूम को पहले निर्धारित टॉयलेट एरिया के पास शिफ्ट किया जाएगा और टॉयलेट को पूर्व निर्धारित एसटीपी पंप पैनल रूम के पास शिफ्ट किया जाएगा। सीवर पंपिंग स्टेशन पैनल और डीजी रूम के लिए सड़क के किनारे से प्रवेश प्रदान किया जाए, ताकि सभी कार्य बाहर की तरफ से ही संचालित किए जा सकें।
पहली मंजिल के स्तर पर बाहरी तरफ (सड़क के किनारे) पैरापेट दीवार का निर्माण किया जाएगा जिसके पीछे ट्रांसफार्मर छत पर रखे जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या, कार्यदायी संस्था के अंबरीश मिश्रा, योगेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।