{"_id":"636e65411cb4270be740eadd","slug":"varanasi-cm-yogi-visits-biogas-plant-adani-foundation-established","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: सीएम योगी ने बायोगैस प्लांट का किया दौरा, अदाणी फाउंडेशन ने किया था स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: सीएम योगी ने बायोगैस प्लांट का किया दौरा, अदाणी फाउंडेशन ने किया था स्थापित
Fri, 11 Nov 2022 08:37 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:37 PM IST
सार
सीएम ने प्लांट द्वारा उत्पादित जैविक खाद एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा सेवापुरी मे स्थापित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की ग्रामीण महिलाओं समूह द्वारा निर्मित गंगातिरी अगरबत्ती और धूपबत्ती जैसे प्राकृतिक उत्पादों के स्टाल को भी देखा और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
सीएम योगी ने बायो प्लांट का भ्रमण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शहंशाहपुर स्थित बायोगैस प्लांट का भ्रमण किया। इस प्लांट को अदाणी फाउंडेशन ने स्थापित किया था।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्लांट द्वारा उत्पादित जैविक खाद एवं अदाणी फाउंडेशन द्वारा सेवापुरी मे स्थापित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की ग्रामीण महिलाओं समूह द्वारा निर्मित गंगातिरी अगरबत्ती और धूपबत्ती जैसे प्राकृतिक उत्पादों के स्टाल को भी देखा और उनकी सराहना की।
विज्ञापन
वाराणसी के शहंशाहपुर में स्थापित 23 करोड़ की लागत के इस बायोगैस प्लांट को करीब एक साल में तैयार किया गया है। 90 मीट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट से तीन टन बायोगैस, 18 टन ठोस प्राकृतिक उर्वरक व 55,000 लीटर तरल प्राकृतिक उर्वरक का उत्पादन का लक्ष्य है। अदाणी फाउंडेशन सेवापुरी में कौशल विकास केंद्र के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बना रहा है।
विज्ञापन
हाल में ही इन महिलाओं द्वारा स्थापित कंपनी काशी प्रेरणा सक्षम प्रोड्यूसर द्वारा अपने उत्पाद की पहुंच देश-विदेश तक करने के लिए वेबसाइट भी लॉन्च की गई।