फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

गंगा के 84 घाटों पर सफाई के लिए उतरेंगे काशीवास

Thu, 04 Mar 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। गंगा स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप देने के लिए काशीवासी और प्रशासनिक अमला उतरेगा। सात मार्च को गंगा के सभी 84 घाटों पर आठ किलोमीटर के दायरे में और गंगा पार रेती पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। बरसात से पहले आने वाले चार माह तक हर रविवार को यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन

यह निर्णय बुधवार को कमिश्नरी सभागार में जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी ने बताया कि सात मार्च को सुबह सात से आठ बजे तक एक साथ सभी 84 घाटों पर जनसहयोग सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला वन अधिकारी व जिला गंगा समिति को प्रभारी बनाया गया है। आठ सौ लोग गंगा घाट और चार सौ लोग गंगा पार रेती पर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे। 10-10 मीटर पर एक-एक सुपरवाइजर के साथ 10 लोग निर्धारित घाटों पर गंगा के किनारे पानी में से कचरा, गंदगी खींचकर निकालेंगे। इस दौरान जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। रामनगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी, नेहरू युवा केंद्र, शिक्षा विभाग के अधिकारी तथा ग्राम विकास से जुड़े लोग तथा रामनगर के लोग सामाजिक संगठन आदि इसमें भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed