फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

ऑनलाइन सजी एक शाम अमन के नाम में हुआ काव्य पाठ

Tue, 26 May 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। अनचाहे अनुबंध मुझे स्वीकार नहीं, प्रियता पर प्रतिबंध मुझे स्वीकार नहीं... संदीप मिश्रा सरस की काव्य रचना ने ऑनलाइन उपस्थित हर श्रोता को आनंद से भर दिया। उन्होंने काव्य का विस्तार देते हुए कहा कि जो अपना लगता है, अपना लेता हूं, शर्तों पर संबंध मुझे स्वीकार नहीं...। सोमवार को काशी विद्यापीठ के छात्र कल्याण संकाय एवं कैंपस प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आयोजित एक शाम अमन के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवियों, कहानीकार, कलाकार और शिक्षाविदों का संगम हुआ।
विज्ञापन

पद्मभूषण भगवती चरण वर्मा के पौत्र चंद्रशेखर वर्मा ने अपने लिखे शेर से इस सुरमयी शाम में रंग घोल दिए। उन्होंने शेर सोच रहे हैं आज उन्हें हम किस तरकीब से देखेंगे, आंखों से देखेंगे या फिर अपने नसीब से देखेंगे... पढ़ा तो श्रोता भी वाहवाह करने से खुद को रोक नहीं सके। चंद्रकांता धारावाहिक में क्रूर सिंह की भूमिका निभा चुके अखिलेंद्र मिश्र ने दान एवं चेतावनी शीर्षक पर दो कविताओं का पाठ किया। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed