{"_id":"5aabed734f1c1b3a058b58b9","slug":"varanasi-city-majistrate-get-threatening-call-from-pakistan-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 16 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की तफ्तीश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से कॉल कर धमकाने के मामले में शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले की जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां अपने स्तर से कर रही हैं।
वहीं, जानकारों का कहना है कि इंटरपोल की मदद से ही धमकाने वाले नंबर का पूरा ब्यौरा मिल सकेगा। आदमपुर थाना अंतर्गत कोनिया स्थित एक मस्जिद पर दो पक्ष अपना हक जताते हैं। इससे संबंधित मुकदमा सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में विचाराधीन है।
पढ़ेंः वाराणसी सिटी मजिस्ट्रेट को पाकिस्तान से धमकी, मस्जिद से जुड़ा है मामला
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम का कहना है कि मंगलवार की रात एक बजे एक उनके मोबाइल पर आईएसडी कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वो पाकिस्तान से बोल रहा है और जिसके बारे में कह रहा है उसी के पक्ष में फैसला सुनाया जाए।
बात न मानने पर नतीजा अच्छा नहीं होगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। साइबर सेल सहित अन्य एजेंसियों से धमकाने वाले नंबर के बारे में विवरण हासिल कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।