फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi City Lalkuan special train canceled till 22 and many train route change

Indian Railway: वाराणसी सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 22 तक निरस्त, बदले मार्ग से चलेगी बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल

Mon, 14 Oct 2024 01:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 14 Oct 2024 01:50 PM IST
सार

लालकुआं-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को 22 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। वहीं बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन को बदले मार्ग से चलाने की योजना है। गोरखपुर-गोंडा के बीच कार्य के चलते ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 

विज्ञापन
Varanasi City Lalkuan special train canceled till 22 and many train route change
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते लालकुआं-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। लालकुआं से 14 व 21 अक्तूबर को चलने वाली 05055 लालकुआं-वाराणसी सिटी स्पेशल ट्रेन और वाराणसी सिटी से 15 व 22 अक्तूबर को चलने वाली 05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन


वहीं, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 14 से 27 अक्तूबर को निर्धारित मार्ग छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर बदले मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते जाएगी। 
विज्ञापन


दरभंगा से 14 से 16 व 23 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन निर्धारित मार्ग  छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर बदले मार्ग छपरा-औड़िहार-वाराणसी कैंट-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते जाएगी। बरौनी से 17 से 22 अक्तूबर तक 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन छपरा-औड़िहार-वाराणसी कैंट-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

180 मिनट रि-शिड्यूल होकर चलेगी वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस

वाराणसी सिटी से 27 अक्तूबर को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी। वहीं, वाराणसी सिटी से 18 से 27 अक्तूबर तक चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस का जगतबेला स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से नहीं रहेगा। वहीं, वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन रविवार से शुरू हुई। 

30 मिनट देरी से खुले वंदे भारत के दरवाजे
ट्रेन संख्या 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। ट्रेन का दरवाजा भी आधे घंटे की देरी से खुला। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी रही। यात्रियों ने एक्स पर इसकी शिकायत की।

यात्री उज्ज्वल राय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से ही ट्रेन के दरवाजे के खुलने का इंतजार हो रहा था। ट्रेन के रवानगी के समय तक दरवाजा नहीं खुला। लगभग 3.18 बजे ट्रेन का दरवाजा खुला तो आनन-फानन में सभी यात्री अपनी सीट पर बैठे। इससे बुजुर्ग यात्रियों को काफी असुविधा हुई। एक्स पर इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड समेत अन्य अधिकारियों से की है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्वीट का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed