फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city get decorated before PM modi visit

आने को हैं पीएम तो बनने लगीं सड़कें, सजने- संवरने लगा बनारस

Sat, 07 Jul 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 07 Jul 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
Varanasi city get decorated before PM modi visit
पीएम करेंगे करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
15 जुलाई से पहले पीएम के वाराणसी आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकारियों की बैठकों के साथ ही साफ-सफाई और निर्माण कार्यों में भी तेजी आ गई है। नगर निगम क्षेत्र के सड़कों का निर्माण हो या पार्कों का मरम्मत कार्य हर जगह काम में तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


पीएम इस आगमन में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लाकार्पण भी करेंगे, जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। 14 और 15 जुलाई में किसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना है। इस आगमन को लेकर ही नगर निगम के सामने स्थित शहीद उद्यान में काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


वहां फाउंटेन मरम्मत कार्य से लेकर रंगाई पुताई और लाइटों के बदलने के लिए कर्मी लगे हुए हैं। पार्क में मिट्टी गिराकर उसे भरने और उसके पेड़ पौधों को सही करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के बगल में बन रहे कन्वेंशन सेंटर रुद्राक्ष की जमीन को समतल करके उसे सही करने का काम चल रहा है। नगर निगम के आस-पास की सड़कों के मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है। 

पीएम इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Varanasi city get decorated before PM modi visit
कार्य और लागत 
- लहरतारा कैंसर अस्पताल - 111 करोड़ 
- अमृत योजना के तहत सात पार्कों के सुंदरीकरण - दो करोड़
- हृदय योजना की दस सड़कों का निर्माण - 7.92 करोड़
- हृदय योजना के तहत लगे पोल व लाइट प्रोजेक्ट - 26.50 करोड़
- राजातालाब में पेरिशेबल कार्गो केंद्र का हुआ निर्माण- 4.35 करोड़ 
- नगरीय स्वच्छता को सुदृढ़ करने के लिए खरीदे गए वाहन- 7.06 करोड़
- हृदय के तहत हेरिटेज कार्य कम्प्लीट-1.54 करोड़ 
- हृदय के तहत 24 सड़कों का हो चुका है निर्माण- 29.89 करोड़ 
- शहरी गैस वितरण परियोजना- 30 करोड़
- नगर निगम में सोलर प्लांट- 2 करोड़
-  कबीरचौरा में हेरिटेज वॉक - 2.51 करोड़
-  टाउनहाल का कराया गया मरम्मत कार्य- 2.58 करोड़
 

इन कार्यों का होगा शिलान्यास

Varanasi city get decorated before PM modi visit


कार्य - बजट 
- 13 गांवों में कचरा कलेक्शन व निस्तारण का कार्य - 5.46 करोड़
- 26 गंगा घाटों का होगा जीर्णोद्धार - 11.79 करोड़
- आठ चौराहों का किया जाएगा विकास - 20.39 करोड़
- रोड इंप्रूवमेंट जंक्शन वर्क- 81.88 करोड़ 
- पांच ओवरहेड टैंकों का होगा सुंदरीकरण- 67 लाख
- चौराहों का विकास(फेज-2)- 13.80 करोड़
- शहर का जीआईएस सर्वे- 10.20 करोड़
- छितौनी में कान्हा उपवन का निर्माण- 10.58 करोड़
- चार पार्कों का होना है सुंदरीकरण- 5.92 करोड़ 
- बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी- 52.50 करोड़ 
- पंचक्रोशी परिक्त्रस्मा मार्ग का चौड़ीकरण -97.03 करोड़ 
- भिखारीपुर-अमरा चौराहे को फोरलेन करना - 32.89 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed