फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi chetganj market

चेतगंज बाजार में महिलाओं के लिए यूरिनल की व्यवस्था नहीं

Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi chetganj market
शहर के प्रमुख बाजारों में ही महिलाओं के लिए यूरिनल नहीं है। चेतगंज बाजार का भी वही हाल है जो अन्य इलाकों का है। इस मार्ग पर कई बालिका इंटर कॉलेज है। यूरिनल नहीं होने से न केवल दुकानदारों, बल्कि खरीदारी करने वालों को भी दिक्कत होती है। महिलाएं झिझक के चलते कुछ बोल नहीं पाती हैं। महिलाएं तो रेस्टोरेंट, होटल या कांप्लेक्स में जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से साफ सफाई का दावा तो किया जाता है, लेकिन नगर निगम की ओर से बने शौचालय और यूरिनल में साफ-सफाई न होना भी बड़ी समस्या है। महिलाएं यहां जाने से कतराती हैं। कई जगहों पर ताला बंद है। इसके चलते दिक्कत और बढ़ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए अब तक कोई ठोस प्लानिंग नहीं की गई है। इस बारे में अपर नगर आयुक्त देवीदयाल वर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में कई यूरिनल बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुराने शौचालय और यूरिनल की सफाई का जिम्मा दिया गया है। कुछ जगहों पर स्थान चिह्नित हो गए हैं। जल्द ही महिलाओं के लिए अलग से यूरिनल व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed