फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi cantt railway station renovation from worth ruppes two crore

200 करोड़ की लागत से होगा वाराणसी कैंट स्टेशन का विकास, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने लिया जायजा

Fri, 11 Jan 2019 10:52 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: utpal utpal Updated Fri, 11 Jan 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
varanasi cantt railway station renovation from worth ruppes two crore
रेलवे स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज कुंभ मेला के मद्देनजर पूरे देशभर में 1800 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रमुख स्नान पर्वों पर 50 लाख से ज्यादा भीड़ होने का आकलन किया गया है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। अगर भीड़ बढ़ती है तो इमरजेंसी प्लान भी तैयार है। वहीं ट्रेनों के कई रैक सुरक्षित रहेंगे, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर चलाया जाएगा। पहली बार काशी पहुंचे रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि सवा दो सौ करोड़ की लागत से कैंट रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री विकसित की जाएगी। वहीं 100 करोड़ रुपये से मंडुवाडीह, सिटी व सारनाथ स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।  कैंट रेलवे स्टेशन से मंडुवाडीह के बीच 11 जनवरी को सीआरएस निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद मंडुवाडीह से इलाहाबाद जंक्शन के बीच चल रहे इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य का सीआरएस निरीक्षण 17 व 18 जनवरी को किया होगा। इसके बाद छपरा से इलाहाबाद और फिर नई दिल्ली के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन बेरोकटोक किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि अभी रेल ट्रैक पर क्षमता से ज्यादा ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। डबलिंग का कार्य पूरा हो जाने के बाद दो गुनी ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा। यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य को जल्द पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। कैंट रेलवे स्टेशन को इंट्रीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम से लैस करने की बात भी उन्होंने कही। इससे पूर्व रेलवे बोर्ड के चेयरमैन इलाहाबाद स्टेशन से विंडो ट्रेलिंग करते हुए मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ मंडुआडीह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ तथा नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भवन के समीप बने फव्वारे के पास पौधरोपण भी किया। अधिकारियों से मंडुवाडीह स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों की संरक्षा व सुरक्षा का भी जायजा लिया। इसके बाद वे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले विकास कार्यों पर आधारित नक्शे को देखा। इसके बाद राइट्स के चल रहे कार्य को देखा। इस दौरान पूर्वोत्तर व उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 

संरक्षा मानकों के तहत टी18 में किए जा रहे बदलाव

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच टी 18 का संचालन होगा। यह ट्रेन कब से चलेगी, इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही इसकी तिथि घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संरक्षा मानकों के मद्देनजर टी18 में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इसके पूरा होने के बाद इसके संचालन की तिथि घोषित कर दी जाएगी।


औडि़हार व जौनपुर के लिए चलाई जाएंगी मेमू
वाराणसी। वाराणसी से औडि़हार व वाराणसी से जौनपुर के बीच दोहरीकरण का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इन रूटों पर मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि गाजीपुर में मेमू शेड भी तैयार किया जा रहा है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए चलाई जाएंगी चार विशेष ट्रेनें
वारणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विभिन्न संगठनों ने सीआरबी से की मुलाकात

मंडुवाडीह व कैंट रेलवे स्टेशन पर विभिन्न संगठनों ने सीआरबी से मुलाकात की और उन्हें मांगपत्र सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री मंडुवाडीह राणा राकेश रंजन कुमार, एन बी सिंह, विवेकानंद मिश्रा, बीके अवस्थी, राजेश कुमार, सुरेश प्रसाद, अमित सिंह, अरबिंद यादव काफिल अहमद आदि शामिल रहे।

कैंट पर ऑल इंडिया रेलवे लाल वर्दी कुली यूनियन ने सीआरबी को ज्ञापन दिया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि कुलियों की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यूनियन के केदार यादव, संजीव कुमार, वीरेंद्र यादव, हरेंद्र प्रसाद, रुदल प्रसाद, लाल बहादुर, इसरार खान आदि मौजूद रहे। सेवानिवृत्त खलासी गदल लाल केशरवानी ने भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed