{"_id":"5a6195414f1c1b83268b52ec","slug":"varanasi-boy-will-make-grp-smart","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GRP को ‘स्मार्ट’ बनाने को तैयार बनारसी छोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GRP को ‘स्मार्ट’ बनाने को तैयार बनारसी छोरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
निशांत ने तैयार किया नया साफ्टवेयर ‘स्मार्ट ई-पुलिस’
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्ट अप इंडिया से प्रभावित होकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का एक युवा साफ्टवेयर डेवलपर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को स्मार्ट बनाने की मुहिम में जुटा है। युवा का नाम है निशांत पांडेय। इन्होंने जीआरपी के लिए साफ्टवेयर ‘स्मार्ट ई-पुलिस’ तैयार किया है।
इसके जरिए न सिर्फ ड्यूटी की जानकारी पुलिस कर्मियों को उनके मोबाइल पर मिलेगी बल्कि उनकी मॉनीटरिंग में भी आसानी होगी। किस जीआरपी थाने में कितने पुलिसकर्मी अवकाश पर हैं और कितने ड्यूटी पर हैं, यह सभी जानकारियां भी अधिकारियों की नजर में होंगी। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी इसके फीडबैक सेक्शन में जाकर यह बताएंगे कि उन्होंने किस टॉस्क को पूरा किया और कौन सा टॉस्क अधूरा रह गया।
सिगरा निवासी निशांत पांडेय के मुताबिक इस साफ्टवेयर के जरिए जीआरपी थानों की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा। कागजात और समय दोनों की बचत होगी। पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता का आकलन भी किया जा सकेगा।

22 जनवरी को लखनऊ में इसे किया जाएगा लांच
निशांत ने तैयार किया नया साफ्टवेयर ‘स्मार्ट ई-पुलिस’
- फोटो : facebook
निशांत के साफ्टवेयर को 22 जनवरी को लखनऊ स्थित जीआरपी मुख्यालय में लांच किया जाएगा और पुलिसकर्मियों को उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। वीआईपी ड्यूटी के वक्त भी यह सॉफ्टवेयर मददगार साबित होगा। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी ऑटोमैटिक तरीके से लगने के साथ ही संबंधितों को ड्यूटी के संबंध में जानकारी उनके मोबाइल पर चली जाएगी।
इस साफ्टवेयर के जरिए पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए भी आवेदन कर सकेंगे। 22 जनवरी के बाद यह ‘स्मार्ट ई-पुलिस’ एप गुगल प्ले स्टोर में उपलब्ध हो जाएगा, जहां से पुलिसकर्मी इसे डाउनलोड कर सकेंगे। निशांत ने बताया कि इससे पहले वह वाराणसी जिला पुलिस के लिए वीआईपी ड्यूटी और चुनाव ड्यूटी के लिहाज से साफ्टवेयर तैयार कर चुके हैं।