फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi boat accident family member reach ghaat crying

वाराणसी नाव हादसा: पथराई आंखें गंगा में खोज रही थीं कलेजे के टुकड़े को, बहते रहे आंसू

Tue, 08 Dec 2020 01:33 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 08 Dec 2020 01:33 AM IST
सार

  • चारों युवकों के परिजन टकटकी लगाए बैठे रहे भदैनी घाट पर, साथ आए लोग बंधा रहे थे ढांढस
  • चारों परिवारों का दु:ख एक जैसा, लिहाजा कोई किसी को सांत्वना देने की स्थिति में नहीं था

विज्ञापन
Varanasi boat accident family member reach ghaat crying
सोमवार को घाट के किनारे बैठे शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में भदैनी घाट के सामने गंगा में ओवरलोड नाव का डूबना चार परिवारों के लिए बेहद दुखदायी साबित हुआ। सोमवार को चारों परिवारों के लोग घाट पर बैठकर गंगा की ओर उम्मीद भरी टकटकी लगाए हुए थे। चारों परिवारों का दु:ख एक जैसा ही था, लिहाजा कोई किसी को सांत्वना देने की स्थिति में नहीं था। इन सभी को उनके करीबी संभाले हुए थे।

विज्ञापन


शिवपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर क्षेत्र की गंगोत्री विहार कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिषेक मौर्य के पिता राजेश मौर्य प्रयागराज में कृषि विभाग में ज्वाइंट डायरेक्टर हैं। मां-बाप का इकलौता बेटा होने से अभिषेक के परिजनों की आंखों से आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही थी।

विज्ञापन

Varanasi boat accident family member reach ghaat crying
विशाल सिंह का शव मिलते ही बेसुध परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

अभिषेक की कॉलोनी में रहने वाले उसके दोस्त विशाल के परिजनों का भी यही हाल था। अपने पिता के बुनकरी के काम में हाथ बंटाने वाले शाहिद जुनैद और शाहनवाज के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। चारों युवकों के परिजनों में से कोई अपनी किस्मत को कोस रहा था तो कोई नाविक को अपने दुख के लिए कसूरवार ठहरा रहा था। युवकों के शव बारी-बारी से बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो परिजनों के विलाप से वहां का माहौल भी गमगीन हो उठा।

एमसीए कर चुके विशाल का हुआ था कैंपस प्लेसमेंट 

विशाल दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। जालंधर से एमसीए करने के बाद कैंपस प्लेसमेंट हुआ था। विशाल का शव गंगा से बाहर निकाला गया तो उसके रिटायर्ड फौजी पिता अनिल कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। काफी देर तक पुलिस उन्हें समझाती रही कि पोस्टमार्टम जरूरी है। तब जाकर शव को बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा गया। विशाल का शव देख कर बैंक में काम करने वाले अनिल, उनकी पत्नी सुमन की हालत बेसुधों जैसी थी। परिजन बड़ी मुश्किल से चारों को संभाले हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed