{"_id":"6381c397fede083c585220da","slug":"varanasi-boat-accident-dm-s-rajalingam-reached-bhu-to-meet-the-victims-of-the-boat-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Boat Accident: नाव दुर्घटना के पीड़ितों से BHU मिलने पहुंचे DM एस. राजलिंगम, पूछा हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Boat Accident: नाव दुर्घटना के पीड़ितों से BHU मिलने पहुंचे DM एस. राजलिंगम, पूछा हालचाल
Sat, 26 Nov 2022 01:13 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 26 Nov 2022 01:13 PM IST
सार
हादसे के शिकार हुए लोगों में से तमिलनाडु की दंपत्ति आदि नारायणा और ओपी विजया का हाल जानने तथा इलाज की व्यवस्था देखने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम बीएचयू इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचे। सीएमओ डा.संदीप चौधरी तथा बीएचयू सीएमएस डा.के.के.गुप्ता से मौके पर मरीजों की स्थिति और इलाज के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
दुर्घटना के शिकार लोगों से मिलने पहुंचे DM
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में शनिवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा होने से बच गया। दक्षिण भारत के 34 लोगों को ले जा रही नाव में अचानक पानी भरने लगा जिससे नाव का संतुलन बिगड़ने लगा। जल पुलिस और नाविकों की मदद से सबको सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे के शिकार हुए लोगों में से तमिलनाडु की दंपत्ति आदि नारायणा और ओपी विजया का हाल जानने तथा इलाज की व्यवस्था देखने जिलाधिकारी एस. राजलिंगम बीएचयू इमरजेंसी वॉर्ड में पहुंचे। सीएमओ डा.संदीप चौधरी तथा बीएचयू सीएमएस डा.के.के.गुप्ता से मौके पर मरीजों की स्थिति और इलाज के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
उन्होंने दुर्घटना के शिकार दोनों मरीजों के परिजनों से दुर्घटना के बारे में पूछा और सांत्वना दी कि कोई चिंता की बात नहीं है। यहां पर बेहतर इलाज दिया जा रहा है। किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो हम लोगों को बताएं।
विज्ञापन