वाराणसी: अब ब्लैक फंगस का बढ़ रहा ग्राफ, 24 घंटे में चार मरीज मिले, तो पांच की गई जान
वाराणसी में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस के मरीज बढ़ने लगे हैं। बीएचयू में अब तक 131 मरीज आए हैं, जिनमें 24 की मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब इससे मरने वालों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में जहां चार नए मरीज मिले, वहीं पांच मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें चार मरीज कोरोना संक्रमित थे, जबकि एक का इलाज पोस्ट कोविड वार्ड में चल रहा था। अब बीएचयू में कुल 131 मरीजों में 24 की मौत, चार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 103 का इलाज सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक, पोस्ट कोविड वार्ड में चल रहा है।
बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के ऐसे मरीज जिन्हें कोरोना का संक्रमण भी है, उनका इलाज सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के कोरोना वार्ड में चल रहा है, जबकि नॉन कोविड मरीजों का पोस्ट कोविड वार्ड में इलाज कराया जा रहा है।
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जिन पांच मरीजों की मौत हुई, उसमें चार तो कोरोना संक्रमित थे और उन्हें अन्य भी बीमारियां थीं। इसके अलावा पोस्ट कोविर्ड वार्ड में भर्ती एक मरीज की मौत हुई है।
14 मरीजों की निकालनी पड़ी आंख, कुल 74 का हुआ है ऑपरेशन
बीएचयू में ब्लैक फंगस के अब तक 74 मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है। इसमें नाक, कान, गला रोग विभाग के साथ ही नेत्र रोग विभाग सहित अन्य विभागों की टीम मरीजों का ऑपरेशन कर रही है। अब जबकि 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा है तो हर दिन करीब चार से छह ऑपरेशन भी हो रहे हैं। अब तक हुए 74 ऑपरेशन में नेत्र रोग विभाग में 14 मरीजों की आंख भी निकालनी पड़ी। ऐसे मरीजों की डॉक्टरों की टीम विशेष निगरानी कर रही है।