फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi bhu covid test report

70 दिन में 4804 सैम्पल, 4463 की मिल चुकी है रिपोर्ट

Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
varanasi bhu covid test report
वाराणसी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ ही अब सैम्पलिंग की कार्यवाही भी तेज कर दी गई है। जैसे-जैसे नए मामले सामने आते जा रहे हैं संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के साथ ही हॉटस्पॉट इलाकों में सैंपल लेकर कर जांच के लिए बीएचयू भेजा जा रहा है। जिले में सैम्पलिंग की कार्रवाई की बात करें तो 15 मार्च से ही यह प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब तक करीब 70 दिन में कुल 4804 सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें 4463 परिणाम आ चुके हैं। इसमे 156 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इधर सोमवार तक 341 सैंपल का परिणाम अभी आने बाकी हैं। जिले में एक के बाद एक बढ़ते कोरोना के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता तो बढ़ा दी है लेकिन अब इससे निपटने को लेकर हॉटस्पॉट इलाकों सहित अन्य जगहों पर सैंपल अधिक से अधिक लिए जाने के साथ ही जांच की कार्रवाई में भी तेजी आ गई है। जिले में जब से मुंबई सहित अन्य जगहों से श्रमिक आने लगे तो प्रवासी श्रमिकों को खुद भी अस्पतालों में जाकर जांच कराने को कहा गया है। इसके अलावा मोबाईल टीम भी स्क्रीनिग कर रही है और डॉक्टर की सलाह पर लोगो की सैम्पलिंग हो रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले 11 दिन(15 से 25 मई) की बात करे तो 1538 सैंपल लेकर आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा जा चुका है। इसमे मुंबई,अहमदाबाद,पुणे सहित अन्य जगहों से प्रवासी श्रमिकों के बड़ी संख्या में आने के बाद सैंपल लिए गए हैं। इसके सापेक्ष लैब से 1472 का सैम्पल की रिपोर्ट आ चुकी है। जिस तरह सभी श्रमिकों के बाहर से आने का सिलसिला जारी है वैसे यह कहा जा सकता है कि अभी सैम्पलिंग की कार्यवाही भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed