फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Betel nut trader was cheated by pretending to be a crime branch, police in search

वाराणसी: खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर सुपारी कारोबारी से लाखों की ठगी, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 08 Jun 2021 10:45 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 08 Jun 2021 10:45 PM IST
सार

सुपारी कारोबारी से एक सोने की चेन व तीन अंगूठी उड़ा ले गए। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कर रही छानबीन।
 

विज्ञापन
Varanasi: Betel nut trader was cheated by pretending to be a crime branch, police in search
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महमूरगंज में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने क्राइम ब्रांच का नाम लेकर एक सुपारी कारोबारी से एक सोने की चेन व तीन अंगूठी उड़ा ले गए। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


लंका थाना अंतर्गत करौंदी निवासी और सराफा कारोबारी जगदीश वर्मा अपनी एक्टिवा स्कूटी से रथयात्रा की तरफ जा रहे थे। कारोबारी के अनुसार महमूरगंज स्थित टीसीएस कार्यालय के समीप उसे पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने रोका और खुद को क्राइम ब्रांच बताया और आगे लूट की घटना की बात कहते हुए गाड़ी के पेपर चेक किया। 

विज्ञापन

इसी बीच शरीर से चेन, अंगूठी उतरवाकर एक रुमाल में रखवा कर स्कूटी की डिग्गी में रखवा दिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार मौके से रथयात्रा की ओर भाग निकल गए। जब जगदीश ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर रूमाल खोला तो उसमें गिट्टी और पत्थर निकला। घटना से हतप्रभ सराफा कारोबारी ने सिगरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सिगरा थाना प्रभारी के अनुसार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed