{"_id":"60bfa5858ebc3e494c06fc53","slug":"varanasi-betel-nut-trader-was-cheated-by-pretending-to-be-a-crime-branch-police-in-search","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर सुपारी कारोबारी से लाखों की ठगी, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर सुपारी कारोबारी से लाखों की ठगी, पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 08 Jun 2021 10:45 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:45 PM IST
सार
सुपारी कारोबारी से एक सोने की चेन व तीन अंगूठी उड़ा ले गए। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कर रही छानबीन।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के महमूरगंज में मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने क्राइम ब्रांच का नाम लेकर एक सुपारी कारोबारी से एक सोने की चेन व तीन अंगूठी उड़ा ले गए। सूचना पाकर पहुंची सिगरा पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
लंका थाना अंतर्गत करौंदी निवासी और सराफा कारोबारी जगदीश वर्मा अपनी एक्टिवा स्कूटी से रथयात्रा की तरफ जा रहे थे। कारोबारी के अनुसार महमूरगंज स्थित टीसीएस कार्यालय के समीप उसे पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने रोका और खुद को क्राइम ब्रांच बताया और आगे लूट की घटना की बात कहते हुए गाड़ी के पेपर चेक किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इसी बीच शरीर से चेन, अंगूठी उतरवाकर एक रुमाल में रखवा कर स्कूटी की डिग्गी में रखवा दिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार मौके से रथयात्रा की ओर भाग निकल गए। जब जगदीश ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर रूमाल खोला तो उसमें गिट्टी और पत्थर निकला। घटना से हतप्रभ सराफा कारोबारी ने सिगरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सिगरा थाना प्रभारी के अनुसार बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज से तलाश की जा रही है।