फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Before the consecration of Ram Lalla, helicopter service will start from Kashi to Ayodhya.

Varanasi : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी से अयोध्या तक शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, हेलिपैड तैयार

Thu, 07 Dec 2023 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 05:23 AM IST
सार

17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो घाट और यहां बनकर तैयार तीन हेलिपोर्ट के लोकार्पण के बाद उड़ान सेवा को भी हरी झंडी मिल जाएगी।

विज्ञापन
Varanasi: Before the consecration of Ram Lalla, helicopter service will start from Kashi to Ayodhya.
हेली सर्विस - फोटो : Social Media

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही काशी से अयोध्या के बीच हवाई सफर की शुरुआत हो जाएगी। 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो घाट और यहां बनकर तैयार तीन हेलिपोर्ट के लोकार्पण के बाद उड़ान सेवा को भी हरी झंडी मिल जाएगी। इसके लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर काशी दर्शन के साथ अयोध्या और प्रयागराज हवाई मार्ग से भी जुड़ जाएंगे। हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत होने के साथ काशी से अयोध्या की 220 किलोमीटर की दूरी महज 40 मिनट में पूरी होगी।

विज्ञापन


देवाधिदेव महादेव के दर्शन के बाद अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन की राह भी जनवरी से सुगम हो जाएगी। देश में केदारनाथ, चार धाम समेत तमाम धार्मिक स्थलों की तर्ज वाराणसी में भी हेली सेवा की तैयारियां चल रही हैं। निजी एविएशन कंपनियों के साथ हेली सेवा का अनुबंध कर उन्हें अवसर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके लिए बॉन्ड के अनुसार किराया भी तय किया जाएगा। निजी हेली कंपनियां सैलानियों को बनारस की सैर कराएंगी तो पर्यटकों को काशी से अयोध्या ले जाएंगी। इसके लिए नमो घाट पर तीन हेलिपैड बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें दो पक्के और एक कच्चा इमरजेंसी हेलिपैड तैयार किया गया है। यहां एक साथ तीन हेलिकॉप्टर उतर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट से भी अयोध्या के लिए नई हेली सर्विस शुरू की जाएगी। वाराणसी के एक छोर पर नमो घाट पर निर्माण और फिनिशिंग का काम तेजी से जारी है। घाट पर कार्य अवधि भी 30 दिसंबर को पूरी हो रही है। इससे पहले 17 दिसंबर को घाट स्मार्ट सिटी को सौंपने की तैयारी चल रही है। घाट पर बनाए गए दो पक्के और एक कच्चा हेलिपैड बनाकर उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को फाइनल टच देने के साथ सैलानियों के आकर्षण के तमाम इंतजाम किए गए हैं।


नमो घाट के फेज-2 में तीन हेलीपोर्ट बनाए गए हैं और यहां से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की योजना है। शासन स्तर पर इसके प्रस्ताव की मंजूरी के बाद सभी निर्णय किए जाएंगे।
- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed