{"_id":"5feb7e181105907fec4ee79c","slug":"varanasi-babatpur-airport-corona-era-first-time-gold-recovered-two-passengers-from-dubai-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कोरोना काल में पहली बार एयरपोर्ट पर बरामद हुआ इतना सोना, दुबई से पहुंचे दो यात्री हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कोरोना काल में पहली बार एयरपोर्ट पर बरामद हुआ इतना सोना, दुबई से पहुंचे दो यात्री हिरासत में
Wed, 30 Dec 2020 12:36 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में भी सोना तस्कर एक बार फिर से एयरपोर्ट पर सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को दुबई से वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचे दो यात्रियों को सीमा शुल्क के अधिकारियों ने पकड़ा है। उनके कब्जे से डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ। दोनों यात्रियों से पूछताछ चल रही है। बरामद सोने की कीमत लगभग 76 लाख आंकी गई है। कोरोना काल में पहली बार एयरपोर्ट पर इतनी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन
सीमा शुल्क अधिकारी रितेश के अनुसार बिहार के मुरादाबाद व दरभंगा निवासी दो यात्रियों के सामान की जांच की गई। दोनों इतने शातिर हैं कि अपने ट्राली बैग के बेस में सोने की एक पतली परत कार्बन पेपर के नीचे छुपा रखी थी। इसके इलावा छाते के अंदर एवं कई अन्य सामान को पैक करने में इस्तेमाल किए गए क्राफ्ट पेपर के बीच में भी सोने की परत बरामद हुई।
विज्ञापन
सोने को सुरक्षित रखने के लिए कार्बन पेपर का इस्तेमाल इसलिए किया गया था ताकि सोना एक्सरे में न देखा जा सके। कुल डेढ़ किलो सोना बरामद हुआ, जिसका मूल्य लगभग 76 लाख आंका गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। कोरोना काल में पहली बार एयरपोर्ट पर इतनी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन