{"_id":"5addd40d4f1c1bc03d8b4902","slug":"varanasi-art-culture-and-handcraft-will-be-take-on-global-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंद टेक्सः वैश्विक बाजार में चमकेगा बनारस का कला और हस्तशिल्प उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंद टेक्सः वैश्विक बाजार में चमकेगा बनारस का कला और हस्तशिल्प उत्पाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 Apr 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
दीनदयाल हस्तकला संकुल में लगी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के बाजार में काशी के कला-शिल्प की चमक बढ़ने वाली है। वाराणसी के दीनदयाल हस्तकला संकुल में यूपिया (पूर्वांचल निर्यातक संघ) के बॉयर-सेलर मीट ‘हिंद टेक्स’ में आए विभिन्न देशों के राजदूतों और राजनयिकों ने यहां के हस्तशिल्प के विश्व बाजार में प्रमोशन के लिए न सिर्फ अपने विचार साझा किए बल्कि अपने-अपने देशों में खास तौर से बायर-सेलर मीट का आयोजन करने और बाजार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि काशी के शिल्प उत्पादों के व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। एक सप्लाई चेन बनाकर उससे लघु-मध्यम वर्ग के बुनकरों को जोड़ने और उपयुक्त बाजार उपलब्ध कराने पर उन्होंने बल दिया। रविवार की दोपहर हुए ‘टॉक शो’ में यहां आए राजदूत और राजनयिक मीडिया से रूबरू हुए।
थाईलैंड के राजदूत शुतिनर्थोन खोंगसक ने कहा कि यहां के वस्त्र बेहद खूबसूरत हैं। बुनकरों की मेहनत का बेजोड़ नमूना हैं। टोंगो के राजदूत फौरे एसोजिमा ग्नासिंगे ने कहा कि वह अपने देश में यहां के हस्तशिल्प के प्रमोशन के लिए उपयुक्त वातावरण बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
वियतनाम के राजदूत तॉन सिन्ह थान्ह ने कहा किवियतनाम से यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। काशी के हस्तशिल्प को पर्यटन से जोड़ने की जरूरत है।
वेनेज़ुएला के नेजमेडिन लाखाल ने कहा कि उनके देश में स्पोर्ट्स से जुड़े वस्त्र की मांग अधिक है और काशी के फैब्रिक्स बहुत अच्छे हैं। हमारे देश की जरूरत पूरी हो सके और काशी के बुनकरों को नया बाजार मिल सके, इसके लिए वह प्रयास करेंगे।

दो दिन में इतने करोड़ की हुई बुकिंग
दीनदयाल हस्तकला संकुल में लगी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
मेडागास्कर की राजदूत राजनाद्रासोव मारिए ने कहा कि बायर-सेलर मीट के माध्यम से वह काशी और भारत के अन्य जगहों के हस्तशिल्प उत्पादों को अपने देश में बढ़ावा देने का प्रयास करेंगी। ईरान के इकॉनॉमिक काउंसलर असगर ओमीदी ने कहा कि उनके यहां ट्रेडिशनल कॉलीन तैयार होती है।
वहीं भदोही के कॉलीन भी पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से एक-दूसरे को मजबूत करने की योजना पर काम करेंगे। मॉरीशस के हाई कमिश्नर एमजे गोवर्धन ने यूपिया के माध्यम से काशी के हस्तशिल्प उत्पादों के प्रदर्शन के लिए निर्यातकों को आमंत्रित किया।
30 जुलाई को दिल्ली में बायर-सेलर्स मीट का आयोजन होगा। इसमें मॉरीशस के खानपान से लेकर पहनावे से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इस दौरान यूपिया के अध्यक्ष, हिंदटेक्स के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ सदस्यों ने वाराणसी के फैब्रिक और विशिष्ट हस्तकला उत्पादों के बारे में जानकारियां दीं।
इससे पहले राजदूतों, राजनयिकों ने नौका विहार, गंगा आरती के बाद भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण किया। पिछले दो दिन में हिंदटेक्स के सभी स्टाल्स पर लगभग दस करोड़ रुपये के आर्डर की बुकिंग हुई है। सोमवार को यहां हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली रहेगी।

नवंबर के अंत में प्रवासी भारतीय सम्मेलन
काशी
काशी में नवंबर के अंत में प्रस्तावित प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 40 देशों में रहने वाले एनआरआई जुटेंगे। सम्मेलन के जरिए प्रवासी भारतीय अपनी जड़ों को तलाश सकेंगे और भारतीय परंपरा-संस्कृति से उनका जुड़ाव मजबूत होगा। यह बात मॉरीशस के हाई कमिश्नर जगदीश्वर गोवर्धन ने कही।
इसमें यूपी, बिहार के प्रवासी भारतीयों को फोकस किया गया है। इससे यहां के पर्यटन को पंख लगेंगे तो वहीं व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। बताया कि बड़ागांव में दो एकड़ क्षेत्र में उत्तर प्रदेश मॉरीशस प्रवासी भारतीय केंद्र बन रहा है। केंद्र में न केवल प्रवासी भारतीयों के डाटा बैंक स्थापित होंगे बल्कि बड़े सम्मेलन भी होंगे।