फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi and ghazipur son killed in chhattisgarh naxal attack

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में गाजीपुर और वाराणसी के दो जवान शहीद

Mon, 21 May 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/गाजीपुर Updated Mon, 21 May 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Varanasi and ghazipur son killed in chhattisgarh naxal attack
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को बम से उड़ाया, 6 जवान शहीद
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक के ग्रामसभा बसनी निवासी रविनाथ सिंह पटेल (23) और गाजीपुर जिले के बरईपारा गांव के अर्जुन राजभर (35) शहीद हो गए। इस हमले में छह जवान शहीद हुए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले शोक में डूब गए। 
विज्ञापन


बेटे के शहीद होने की जानकारी पिता सत्यप्रकाश पटेल और मां अनीता को नहीं दी गई है। लोगों ने उन्हें बताया है कि रविनाथ सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए वाराणसी लाया जा रहा है। जवान के शहीद होने की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव वाले गमगीन हो गए।
विज्ञापन


शहीद जवान दो भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। वह इसी महीने गांव आने वाले थे। शहीद के बड़े भाई कलकत्ता में केमिकल्स इंजीनियर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह घर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद जवान का शव सोमवार की सुबह गांव आने की संभावना है। गाजीपुर जिले के बरईपारा गांव निवासी बलिराम राजभर के पांच पुत्रों में एक अर्जुन राजभर छत्तीसगढ़ के 16वीं बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे।


एक माह पूर्व अर्जुन राजभर अपने घर बरईपारा आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण रोते-बिलखते परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गए।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed