प्रदेश के 16 जिलों संग पूर्वांचल में बनारस व आजमगढ़ 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीते गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कल लागू किए गए जनता कर्फ्यू को काशीवासियों ने समर्थन देने का वादा तो घोषणा के दिन ही कर दिया था, लेकिन जिस अंदाज में जनता कर्फ्यू को प्रभावी बनाया वह काबिल-ए-तारीफ है।
वहीं देर शाम सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाम 5 बजे कोरोना की जंग में जी-जान से जुटे कर्मवीरों को सलामी देने के साथ ही प्रदेश के 16 जिलों के साथ ही पूर्वांचल के वाराणसी और आजमगढ़ जिले को भी 25 मार्च तक लॉकडाउन करने की घोषणा की।
पूर्वांचल के दो जिले लॉकडाउन में शामिल होने की वजह से लोगों को अब अपने घरों में आगामी 25 मार्च तक रहना होगा। प्रशासन के अनुसार सब्जी, फल, राशन आदि की दुकानों को थोड़ी सहूलियत दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन अधिक लोगों का जमावड़ा भी रोकेगा।
इस दौरान शहर की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी और आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस आशय की जानकारी वायरल होने के बाद लोगों में चिंता तो रही मगर प्रशासन की इस पहल का स्वागत भी किया।
दरअसल, कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव मरीज वाराणसी के फूलपुर में मिलने और उसके विभिन्न स्रोतों से होकर वाराणसी अपने घर पहुंचने के दौरान दूसरे लोगों को संक्रमित करने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं कोरोना वायरस पीड़ित व्यक्ति के गांव को एक दिन पूर्व ही लॉकडाउन कर सुरक्षा के जरूरी कदम उठाते हुए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।