फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi anapurna temple

महाआरती कर साल भर के लिए बंद हुए स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कपाट

Tue, 17 Nov 2020 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
varanasi anapurna temple
काशी को अन्न-धन का प्रसाद देने वाली पार्वती स्वरूपा मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के कपाट वर्ष भर के लिए बंद हो गए। महाआरती के पश्चात माता के स्वर्णमयी विग्रह स्वरूप के चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन अन्नकूट महोत्सव से हुआ। माता को 80 क्विंटल का छप्पन भोग अर्पित किया गया और भव्य झांकी सजाई गई।
विज्ञापन

रविवार को माता अन्नपूर्णा के दरबार में अन्नकूट की झांकी सजी। मंदिर परिसर में सभी आराध्य देवों को कूटे गए अन्न से बने 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। अन्नपूर्णा मंदिर के गर्भगृह में लड्डूओं से मंदिर भी बनाया गया। मंदिर के उप महंत शंकर पुरी ने बताया कि मध्याह्न भोग आरती के बाद भक्तों में भोग प्रसाद वितरित किया गया। माता को लड्डू, मगदल, बालूशाही, खुरमा, चंद्रकला, काजू बर्फ ी, काजू बिस्किट, बादाम बर्फ ी, अंजीर हलवा, बादामहलुवा, मूंग हलुआ, काजू नमकीन, पंचमेवा नमकीन और राजस्थान के अलवर से मंगाए गए मोट का भोग लगाया गया। इसके अलावा पांच प्रकार की दाल, चावल 16 प्रकार के, पकौड़े, सहित छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन

चार दिवसीय स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अन्नकूट पर प्रसाद के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। रात्रि 11:10 बजे महंत रामेश्वर पुरी ने महाआरती कर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के पट बंद किए। अब अगले साल माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे। उन्होंने माता से प्रार्थना करते हुए कहा कि इस वर्ष जो महामारी आई है उससे सब जल्द ठीक हों। इस दौरान राकेश तोमर, जीवनंदन झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी नारायण मंदिर में छप्पन भोग की सजी झांकी
मछोदरी स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर में प्रभु दरबार छप्पन भोग से सजा तो मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगे गुब्बारों में आकर्षक नजर आया। दर्शन के साथ भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर में महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास के सान्निध्य में जयेन्द्र स्वामी ने भगवान के विग्रह का शृंगार किया। आरती में प्रदेश के पर्यटन मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी मौजूद थे। उनके अलावा पार्षद कुंवर कांत सिंह, परेश भगत, पंकज भगत, कंचन भगत, गुजरात की साधुओं की टोली से योगेश्वर स्वामी, डीके स्वामी, आईपीएस राजीव नारायण मिश्रा एवं डॉ. दीपिका बरनवाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed