फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Airport:More than two kg of gold recovered from two passengers brought hidden in mixer grinder mach

Varanasi Airport: दो यात्रियों के पास से दो किलो से अधिक सोना बरामद, मिक्सर ग्राइंडर मशीन में छुपाकर लाए थे

Wed, 23 Aug 2023 10:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 23 Aug 2023 10:59 AM IST
सार

कस्टम विभाग के अफसरों के अनुसार, वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार की रात एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-184 से संयुक्त अरब अमीरात से आए यात्रियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दो यात्रियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उनकी और उनके सामान की सघन तलाशी ली गई। जांच में दोनों यात्रियों के पास से तस्करी का सोना बरामद हुआ।

विज्ञापन
Varanasi Airport:More than two kg of gold recovered from two passengers brought hidden in mixer grinder mach
दो यात्रियों के पास से दो किलो से अधिक सोना बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से संयुक्त अरब अमीरात से आए बाराबंकी और बिहार निवासी दो यात्रियों के पास से तस्करी कर लाया गया 2.373 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। बरामद सोना जब्त कर कस्टम विभाग की टीम ने दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सोना की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 39 लाख 94 हजार 416 रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर दस रुपये के वाटरप्रूफ डिजाइनर लिफाफे में भेजें राखियां, वाराणसी में यहां से पाएं
विज्ञापन


कस्टम विभाग के अफसरों के अनुसार, वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार की रात एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स-184 से संयुक्त अरब अमीरात से आए यात्रियों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दो यात्रियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उनकी और उनके सामान की सघन तलाशी ली गई। जांच में दोनों यात्रियों के पास से तस्करी का सोना बरामद हुआ। बाराबंकी निवासी यात्री मोहम्मद कयास पास्ता मेकर मशीन में 920 ग्राम सोना छुपा कर लाया था। उसकी कीमत 54 लाख नौ हजार 600 रुपये बताई गई है। वहीं, बिहार के भोजपुर निवासी राम बहादुर पासवान मिक्सर ग्राइंडर के अंदर 1.453 किलोग्राम सोना छुपा कर लाया था। उसकी कीमत 85 लाख 84 हजार 816 रुपये बताई गई है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों के पास से 50-50 लाख रुपये से ज्यादा का सोना बरामद हुआ है। इसलिए सोना जब्त करने के साथ ही दोनों यात्रियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल अब तक एयरपोर्ट पर तीसरी बार बरामद हुआ सोना

वाराणसी एयरपोर्ट पर इस साल अब तक तीसरी बार तस्करी का सोना बरामद किया गया है। इससे पहले बीते एक जून को एयरपोर्ट के शौचालय से सोने के 16 बिस्किट बरामद किए गए थे। उसका वजन 1886.100 ग्राम और कीमत 1.12 करोड़ रुपये थी। सोना लेकर कौन आया था, इसका पता नहीं लग सका। इसी तरह 27 फरवरी को शारजाह से आए फैजाबाद निवासी रामचंदर के अंडरगारमेंट से 1.22 करोड़ रुपये का 2176.800 ग्राम सोना बरामद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed