{"_id":"5e5285228ebc3ef38b35b474","slug":"varanasi-airport-airlines-diverted-and-many-delayed-due-to-bad-weather-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट: मौसम के खराब होने का कारण विमान हुए डायवर्ट, कई रहे विलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट: मौसम के खराब होने का कारण विमान हुए डायवर्ट, कई रहे विलंबित
Sun, 23 Feb 2020 07:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 23 Feb 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के अचानक खराब हो जाने से रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आलम यह रहा कि इंडिगो का विमान बैंकाक से वाराणसी आने वाला 6ई98 को डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट भेज दिया गया और गो एयरवेज का विमान बेंगलुरु से वाराणसी जी8-403 को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। मौसम साफ होने के बाद विमानों ने एयरपोर्ट पर उतरना शुरू किया। इससे दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अचानक मौसम के खराब होने से रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले और वाराणसी से जाने वाले विमान विलंबित हुए। विमान अधिकांश डेढ़ घंटे से 4 घंटे तक विलंबित रहे।
विज्ञापन
गो एयरवेज का विमान जी8-404 दिल्ली से वाराणसी चार घंट देरी से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2981 दिल्ली से वाराणसी सवा तीन घंटे देर से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2538 दिल्ली से वाराणसी एक घंटा 25 मिनट देर से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 708 हैदराबाद से वाराणसी डेढ़ घंटे विलंब से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।
विज्ञापन