{"_id":"5feb5d3edf470919972b359b","slug":"varanasi-airport-administration-returned-passengers-citing-late-arrival","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: देर से पहुंचने का हवाला देते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को लौटाया, 13 के छूटे विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: देर से पहुंचने का हवाला देते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को लौटाया, 13 के छूटे विमान
Tue, 29 Dec 2020 10:16 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को 13 यात्रियों को देरी से पहुंचने का हवाला देते हुए उन्हें लौटा दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन के इस रवैए से यात्रियों में रोष है। दूर दराज से एयरपोर्ट पहुंचे यात्री देर रात तक खुले में रात काटने को विवश हैं।
विज्ञापन
चंदौली के रिंकू ने बताया कि वह चेन्नई में काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। कोरोना महामारी के कारण हम लोग वापस घर आ गए थे। मंगलवार को एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे आ गए थे। एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर गए। साथ के ही 13 लोगों को वाराणसी से चेन्नई के लिए एयर इंडिगो की विमान संख्या 6ई 514 से जाना था। एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के द्वारा बोर्डिंग पास देने के बाद उनके सामान की जांच भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के बाद 13 यात्रियों को एयरलाइंस ने यह कहते हुए लौटा दिया कि आप देर से पहुंचे हैं। इसके बाद सभी यात्रियों का बोर्डिंग पास भी ले लिया गया और टर्मिनल भवन से बाहर निकाल दिया गया। चंदौली निवासी सभी विमान यात्री एयरपोर्ट के रवैए से ठंड में बाहर रात गुजारने को विवश हैं। एयरलाइंस द्वारा यात्रियों से कहा गया है कि दूसरे दिन विमान से भेजा जाएगा। इसके लिए आप को 1800 रुपये एक यात्री के हिसाब से भुगतान करना होगा।