Varanasi Accident: रिंग रोड पर ट्रक और डंपर में जोरदार टक्कर, जेसीबी से केबिन काटकर डंपर चालक को निकाला बाहर
हरहुआ डीह निवासी गौतम गौड़ डंपर चलाता है। गुरुवार की रात्रि में वह डंपर लेकर हरहुआ से राजातालाब की तरफ जा रहा था। गौतम गौड़ विपरीत लेन से डंपर लेकर रिंग रोड फेज दो पर कोईराजपुर गांव में पहुंचा था, उसी समय सामने से राजातालाब की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से डंपर के जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डंपर चालक गौतम केबिन में फंस गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-दो पर कोईराजपुर गांव में एक ट्रक और डंपर के बीच भीषण टक्कर हुई। हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे केबिन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
हरहुआ डीह निवासी रामदुलार गौड़ के पांच बेटों में दूसरे नंबर का गौतम गौड़ (32) डंपर चलाता था। गुरुवार की देर रात वह रिंग रोड पर गलत लेन से डंपर लेकर हरहुआ से राजातालाब की तरफ जा रहा था। कोईराजपुर गांव में सामने से राजातालाब की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से डंपर की जोरदार टक्कर हुई।
टक्कर लगने के बाद डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गौतम केबिन में फंस गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मंगवाया। दो जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल चालक की बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गौतम की अभी शादी नहीं हुई थी।
हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने नहीं की कोई मदद
स्थानीय लोगों ने कहा कि रिंग रोड पर पेट्रोलिंग करने वाले लोगों को कई बार फोन करके सूचना दी गई। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पेट्रोलिंग करने वाली टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान केबिन में फंसे डंपर चालक को निकालने के लिए लगे लोगों और हाईवे पेट्रोलिंग टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हाईवे पेट्रोलिंग टीम से कोई मदद नहीं मिल सकी।
वाहन की टक्कर से कार चालक की मौत
डंगहरिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की भोर में एक कार चालक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान कार चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कार सवार अनमोल ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला चालक पंजाब के अमृतसर जिले के बटाला रोड स्थित मुस्तफाबाद निवासी बलराम सिंह (38) था। अनमोल ने बताया कि वह अपने चार साथियों के साथ कार से वाराणसी के लिए जा रहे थे। डंगहरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर इनकी कार का पिछला टायर फट गया था। कार चालक बलवंत टायर बदल रहा था। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने बलराम को टक्कर मार दी थी।