{"_id":"62c3ff1d5536d635df22bca7","slug":"varanasi-250-schools-will-soon-become-smart-digital-education-will-be-strengthened","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: जल्दी ही स्मार्ट बन जाएंगे 250 विद्यालय, डिजिटल शिक्षा को मिलेगी मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: जल्दी ही स्मार्ट बन जाएंगे 250 विद्यालय, डिजिटल शिक्षा को मिलेगी मजबूती
Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 05 Jul 2022 02:41 PM IST
सार
केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड की मंजूरी के बाद प्रदेश के 18 हजार विद्यालयों को सौगात मिली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के प्रोजक्ट एप्रूवल बोर्ड की बैठक में प्रदेश के 18381 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लास की सौगात दी गई है। आने वाले शैक्षिक सत्र से ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। इसके तहत जिले के 250 स्कूलों को भी स्मार्ट क्लास की सौगात मिलेगी।
इसके लिए प्रत्येक स्कूलों को प्रोजेक्ट एप्रूवल बोर्ड द्वारा धनराशि स्वीकृत की जाएगी। बोर्ड द्वारा मंजूरी मिलते ही स्मार्ट सिटी के ज्यादातर सरकारी स्कूल स्मार्ट हो जाएंगे। वाराणसी स्मार्ट सिटी शहर के सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की कवायद कर रही है। इसके तहत कुछ विद्यालय अब तक संवारे जा चुके हैं। वहीं कुछ विद्यालयों में अभी कार्य जारी है।
डिजिटल शिक्षा को मिलेगी मजबूती
स्कूलों में स्मार्ट क्लास तैयार होने के बाद डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिलेगी। स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर, एलईडी स्क्रीन, स्पीकर, माइक, वेबकैम, इंटरनेट कनेक्शन अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। जिससे बच्चों की पढ़ाई के दौरान इंटरनेट बाधा न बन सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्मार्ट क्लास बनने से बच्चों को वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से विजुअल शिक्षा प्रदान करने में सहयोग मिलेगा।