{"_id":"5ee37df38ebc3e43024fd1f6","slug":"varanasi-14-more-corona-infected-including-health-worker-and-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : स्वास्थ्य कर्मी और पत्नी समेत 14 और कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : स्वास्थ्य कर्मी और पत्नी समेत 14 और कोरोना संक्रमित
Fri, 12 Jun 2020 06:39 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 12 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात जिस स्वीपर की दो बेटियों की कोरोना रिपोर्ट बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आई थी शुक्रवार को खुद स्वास्थ्य कर्मी और उसकी पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और गुडगांव से आने वाले दस प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब से रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब तक कुल 266 मरीज संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आठ मरीजों की लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें शुक्रवार को डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन