फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   vande bharat

सेल्फी लेने के चक्कर में वंदे भारत में छूटा एनआरआई दंपती का बैग

Fri, 15 Nov 2019 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
vande bharat
वाराणसी। एनआरआई बुजुर्ग दंपती का वंदे भारत एक्सप्रेस में सामान छूट गया। दो दिन बाद दो हैंड बैग व दो सूटकेस सही सलामत आरपीएफ ने लौटाया तो दंपती का चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शिकागो में इंजीनियर संतोष तिवारी पत्नी अंजलि तिवारी के साथ काशी भ्रमण पर 13 नवंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-1 क्लास में नई दिल्ली से आ रहे थे। कानपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही दंपती प्लेटफार्म पर उतर सेल्फी व फोटो शूट करने लगे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और दोनों प्लेटफार्म पर ही रह गए। इसके बाद कानपुर में दूसरी ट्रेन पकड़कर कैंट पहुंचे तो वंदे भारत एक्सप्रेस पुन: दिल्ली के लिए रवाना हो गई थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनूप सिन्हा को दंपती ने बताया तो उन्होंने नई दिल्ली आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह से मदद मांगी। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद नई दिल्ली आरपीएफ की टीम ने सही सलामत सामान श्रमजीवी एक्सप्रेस से बनारस भेजवाया, जिसे शुक्रवार की सुबह आरपीएफ प्रभारी अनूप सिन्हा ने इंजीनियर दंपती को सौंप दिया। दंपती ने बताया कि बैग में डॉलर व गहने से भरा बैग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed