फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Vande Bharat reached from Deoghar Har Har Mahadev resounded passengers welcomed

Varanasi News: देवघर से काशी पहुंची वंदे भारत, गूंजा हर-हर महादेव; यात्रियों का पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Mon, 16 Sep 2024 12:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

Varanasi News: काशी में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने के लिए भाजपजनों ने पुष्पवर्षा की। इस दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष किया गया।

विज्ञापन
Vande Bharat reached from Deoghar Har Har Mahadev resounded passengers welcomed
देवघर से आई वंदे भारत का कैंट स्टेशन पर स्वागत करते जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवघर से वाराणसी के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन रविवार की रात नौ बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। भगवा रंग की वंदे भारत ट्रेन से प्लेटफाॅर्म पर कदम रखते ही यात्रियों ने हर-हर महादेव का उद्घोष किया। इस बीच राज्यमंत्री, एमएलसी और रेल अधिकारियों ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर यात्रियों का स्वागत किया। 8 कोच की वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर किया था।

विज्ञापन


झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम से श्रीकाशी विश्वनाथ के बीच शुरू हुई इस वंदे भारत में टिकट की बुकिंग शुरू हो गई। सोमवार से यह ट्रेन नियमित चलेगी। रात में नौ बजे कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर पहुंची ट्रेन में सवार यात्रियों ने सफर से खुशी जताई और कहा कि सात घंटे में बाबा वैद्यनाथ धाम से श्रीकाशी विश्वनाथ की यात्रा हुई। 
विज्ञापन




शांत वातावरण और आरामदायक सीट, साफ-सफाई और क्रू मेंबर का व्यवहार काफी अच्छा रहा। किराया थोड़ा अधिक है। हालांकि समय की बचत इस ट्रेन से होगी। देवघर से ट्रेन को लाने वाले लोको पायलट मानिकचंद, लोको पायलट अशोक कुमार सिंह, सहायक लोको पायलट हरिओम कुमार और मिथिलेश कुशवाहा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफाॅर्म संख्या एक स्थित कार्यक्रम में पंजीयन शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएलसी धर्मेंद्र राय, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, डीआरएम एसएम शर्मा, एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित, सहायक सुरक्षा आयुक्त बीपी सिंह अन्य ने यात्रियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

16 सितंबर आगरा से आएगी वंदे भारत, कैंट से रवाना होगी 20 कोच की वंदे भारत
ताजनगरी से काशी को जोड़ने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ 16 सितंबर से होगा। वहीं, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत पहली बार 20 कोच के साथ चलेगी। यह देश की पहली वंदे भारत होगी, जो 20 कोच से लैस होकर चलेगी। दोनों वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इनॉगरल रन के तहत वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन प्रयागराज तक जाएगी और फिर वहां से लौट आएगी। दूसरे दिन से नियमित दिल्ली तक 20 कोच के साथ रवाना होगी। बनारस स्टेशन और कैंट रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने रविवार दोपहर तैयारियों की समीक्षा की। 

शाहगंज-वाराणसी रूट का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने रविवार को अयोध्या धाम-शाहगंज-जौनपुर-वाराणसी रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। शाहगंज व जौनपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का हाल जाना। नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed