{"_id":"670f4e65fc868b79b5048e7e","slug":"vande-bharat-puja-special-train-will-pass-through-varanasi-cantt-railway-station-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: वाराणसी कैंट होकर गुजरेगी वंदे भारत पूजा स्पेशल, त्योहारों में आसान होगा यात्रियों का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: वाराणसी कैंट होकर गुजरेगी वंदे भारत पूजा स्पेशल, त्योहारों में आसान होगा यात्रियों का सफर
Wed, 16 Oct 2024 10:56 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 10:56 AM IST
सार
Vande Bharat Special Train : त्योहारों पर यात्रियों का सफर आसान करने के लिए वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालक 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक 13 फेरों में होगा।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-छपरा पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 25 अक्तूबर से आठ नवंबर तक 13 फेरों में होगा। यह स्पेशल वंदे भारत कैंट, गाजीपुर और बलिया स्टेशन होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
02270 लखनऊ-छपरा वंदेभारत पूजा स्पेशल लखनऊ से दोपहर में 2.15 बजे खुलेगी और शाम 6.25 बजे गाजीपुर सिटी, 7.35 बजे बलिया से 8.25 बजे होकर रात 9.30 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 02269 छपरा-लखनऊ वंदे भारत पूजा स्पेशल छपरा से रात 11 बजे खुलेगी और दूसरे दिन 12.07 बजे बलिया पहुंचेगी।
विज्ञापन
गाजीपुर सिटी से 1.01 बजे, वाराणसी कैंट से 2.35 बजे होकर सुबह 6.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस वंदे भारत स्पेशल में वातानुकूलित चेयरकार के आठ कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन